8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

अमरनाथ यात्रा के लिए अब ग्रुप रजिस्ट्रेशन हुआ महंगा, यात्रियों ने किया विरोध

अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं ने बढ़ोतरी का विरोध किया

less than 1 minute read
Google source verification
Amarnath yatra 2019

Amarnath yatra 2019

भोपाल. अमरनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवा में बढ़ोतरी के बाद अब श्राइन बोर्ड ने इस साल से ग्रुप रजिस्ट्रेशन भी महंगा कर दिया है। ग्रुप रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अब 150 रुपए की जगह 200 रुपए देने होंगे। पवित्र अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेगी।

अब तक अमरनाथ यात्रा के लिए 2500 पंजीयन हो चुके हैं। इस साल ग्रुप रजिस्ट्रेशन का शुल्क श्राइन बोर्ड ने बढ़ा दिया है, इसे लेकर अमरनाथ यात्रियों में काफी रोष है। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा का कहना है कि ग्रुप रजिस्ट्रेशन का शुल्क बढ़ाने से यात्रियों पर अतिरिक्त भार आएगा।

लगातार अमरनाथ यात्रा को महंगा किया जा रहा है। इसके पहले हेलीकॉप्टर सेवा में भी तकरीबन 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई थी। हेलीकॉप्टर सेवा महंगी होने से पिट्टू, घोड़े आदि भी अपने दाम बढ़ाएंगे। विरोध करने वालों में राजकुमार शर्मा, गुड्डू अग्रवाल, प्रदीप सोनी सहित अनेक शिव भक्त शामिल है।

ऐसे होता है ग्रुप रजिस्ट्रेशन

श्राइन बोर्ड द्वारा पंजीयन के लिए अधिकृत बैंकों में जिन यात्रियों को अमरनाथ यात्रा के लिए मनचाही तारीख प्राप्त नहीं होती है, वह यात्रा का पंजीयन ग्रुप रजिस्ट्रेशन में करा सकते हैं। इसके लिए आवेदक को श्राइन बोर्ड द्वारा अधिकृत डॉक्टरों द्वारा प्रदान हेल्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज के फोटो सहित जरुरी कागजात की फोटो काफी, राशि की डीडी लगाकर अमरनाथ श्राइन बोर्ड को पोस्टल के माध्यम से भेजना होता है,

और वहां से ग्रुप रजिस्ट्रेशन पोस्टल के माध्यम से आता है। इसके लिए प्रति व्यक्ति राशि इस साल 200 रुपए निर्धारित की गई है। साथ ही पोस्टल खर्च भी देना पड़ता है। कम से कम पांच और अधिकतम 50 लोगों का एकसाथ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।