12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेब के जूस में अनेक बीमारियों का चमत्कारिक उपाय है, एक बार आजमायें जरुर

जूस शरीर में एंटीऑक्‍सीडेंट्स,मिनरल और विटामिन की कमी को पूरा कर देता है...

2 min read
Google source verification
apple juice

सेब के जूस में अनेक बीमारियों का चमत्कारिक उपाय है, एक बार आजमायें जरुर

भोपाल। आज की अनियमित दिनचर्या में लोगों को फल खाने और जूस पीने की हर कोई सलाह देता है, कारण साफ है स्वस्थ्य जीवन। दरअसल मनुष्य के जीवन में इतनी तेजी से बदलाव हो रहा है कि लोग लगातार बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

वहीं अग्रेजी की कहावत 'एन एप्पल ए डे किप्स डॉक्टर आवे' पर विश्वास करते हुए आज के समय में बहुत से लोग सेब को खाते हैं तो बहुत से लोग सेब का जूस पसंद करते हैं, जो वाकयी उन्हें लाभ भी पहुंचाता है।

डॉ. राजकुमार का कहना है कि असल में सेब के अंदर बहुत से ऐसे पोषक तत्व पाये जाते हैं जो की हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक हैं इसलिए आप रोज़ नियमित रूप से एक सेब जरूर खाये या फिर उसका जूस निकाल कर जरूर पिये। उनके मुताबिक सिर्फ एक गिलास सेब का जूस शरीर में एंटीऑक्‍सीडेंट्स,मिनरल और विटामिन की कमी को पूरा कर देता है।

सेब का जूस: ये हैं अद्भुत फायदे...
सेब में कई तरह के जरुरी पोषण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। कई लोगों को सेब के बजाय सेब का जूस ज्यादा पसंद होता है। अगर आप रोजाना एक सेब नहीं खा पा रहे हैं तो इसका जूस निकाल लें और उस जूस को रोजाना पिएं।

एक ग्लास सेब का जूस पीने से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी नहीं होती। इसमें कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता, जिस कारण यह सबसे गुणवर्ती फल माना जाता है। अगर आप भी इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानना चाहते हैं तो जानिए सेब पीने से होने वाले फायदों के बारे में।

लीवर को करें साफ
सेब में कई तरह के पोषण तत्व पाए जाते हैं जो कि लीवर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। सेब के छिलकों में पैक्टिन होता है जिससे हमारी पाचन क्रिया अच्छी रहती है।

कब्ज से राहत...
सेब के जूस का सेवन करने से कब्ज से बचा जा सकता है। सेब में सोरबिटॉल होता है, जिससे कब्ज से राहत मिलती है।

हृदय को स्वस्थ बनाता है...
सेब में पॉलीफिनॉल, एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स पाए जाते हैं, जो हमारे दिल के लिए काफी अच्छे होते हैं। इतना ही नहीं सेब के जूस में पोटैशियम की मात्रा भी पाई जाती है।

अस्थमा से बचाव...
अस्थमा एक जानलेवा बीमारी है, जिससे बचने के लिए आप सेब के जूस का सेवन कर सकते हैं। यह हमारे फेफड़ों को मजबूत बनाने में मददगार होता हैं।

कैंसर से दे राहत...
कैंसर से छुटकारा पाने के लिए आप सेब के जूस का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें ऐसे जरुरी पोषण होते हैं जो कि हमारे फेफड़ों को कैंसर से बचाता है।

कोलेस्ट्रॉल करे कम...
शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल होने की वजह से हमें दिल से जुड़ी कई बीमारियां हो जाती हैं। सेब के रस का सेवन करने के बाद आप इन सभी बीमारियों से निजात पा सकते हैं।

हड्डियों को दे मजबूती...
सेब के जूस में विटामिन सी, बोरोन और आयरन होता हैं, जो कि मिलकर आपकी हड्डी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

सौंदर्य में चार चांद...
सेब का जूस हमारे त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके रस को चेहरे पर लगाने से सूजन, झुर्रियों और खुजली से आराम मिल जाता है। बालों से रूसी को खत्म करने के लिए आप सेब का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे बालों में मौजूद रूसी खत्म हो जाएगी।