12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदिरा भादुड़ी की तबियत पर आया बड़ा अपडेट, सास से मिलने जल्द भोपाल आ सकते है अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan Mother In Law : बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी।खबर है कि आज इंदिरा भादुड़ी के दामाद यानि की अमिताभ बच्चन उनसे मिलने के लिए मुंबई से भोपाल आ सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
amitabh bachchan

Amitabh Bachchan Mother In Law : बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। दरअसल 23 अक्टूबर को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने के चलते उन्हें राजधानी भोपाल के पारुल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनके नाती अभिषेक बच्चन और बेटी जया उनसे मिलने भोपाल पहुंचे। खबर है कि आज इंदिरा भादुड़ी के दामाद यानि की अमिताभ बच्चन उनसे मिलने के लिए मुंबई से भोपाल आ सकते हैं।

इंदिरा से मिलने पहले पहुंचे थे अभिषेक

बता दें कि इंदिरा भादुड़ी की तबियत की खबर लगते ही सबसे पहले उनके नाती अभिषेक बच्चन भोपाल आए और उनकी देखभाल की। वहीं अगले दिन यानि की 24 अक्टूबर को जया बच्चन मुंबई से अपने प्राइवेट प्लेन से भोपाल आई। इंदिरा भादुड़ी भोपाल के श्यामला हिल्स के अंसल अपार्टमेंट में पिछले कई सालों से रह रही है। इंदिरा के घर के सामने ही उनकी छोटी बेटी का भी घर मौजूद है।

भोपाल आ सकते है अमिताभ

इंदिरा भादुड़ी(Amitabh Bachchan Mother In Law ) का इलाज कर रहे डॉक्टर पंकज अग्रवाल का कहना है कि, इनकी तबियत में पहले से काफी सुधार है। वहीं ये खबर भी सामने आई है कि अपनी सास से मिलने के लिए अमिताभ बच्चन आज-कल में भोपाल आ सकते हैं।

निधन की उड़ी थी अफवाह

बता दें कि 24 अक्टूबर को इंदिरा भादुड़ी को लेकर एक झूठी अफवाह सामने आई थी। इस अफवाह ने मध्यप्रदेश से लेकर देशभर में लोगों को हैरान कर दिया था। दरअसल लोगों के बीच ऐसी अफवाह थी कि इंदिरा भादुड़ी का निधन हो गया है, जिस वजह से बच्चन परिवार उनसे मिलने भोपाल आया है। हालांकि की ये खबर पूरी तरह से झूठी और बेबुनियादी थी।