6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंक ज्योतिष: आज 21 अक्टूबर 2018 का राशिफल और जानिये 22 से 28 अक्टूबर तक के वो नंबर जो रहेंगे आपके लिए सबसे खास!

आपके लिए 22 से 28 अक्टूबर तक कौन सा नंबर रहेगा सबसे खास! साथ ही यहां देखें आज का राशिफल...

7 min read
Google source verification
jyotish with hindu panchang

अंक ज्योतिष: आज 21 अक्टूबर 2018 का राशिफल और जानिये 22 से 28 अक्टूबर तक के वो नंबर जो रहेंगे आपके लिए सबसे खास!

भोपाल। हमारा आने वाला कल कैसा होगा, इस दिन हमारे मनचाहे काम पूरे होंगे या नहीं। यदि कोई कमी रहेगी तो हम उन्हें कैसे दूर करेंगे। ये वे सवाल हैं जो हर आदमी के मन के किसी न किसी कोने में छिपे रहते हैं।

अपनी इन्हीं जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए हम कई तरह के प्रयत्न करते रहते हैं। वहीं इन्हीं सबके लिए ज्योतिष हमें पहले से ही कई बातों का ज्ञान करा देता है।

अंक ज्योतिष के जानकार एसके पाठक के अनुसार अंकशास्त्र में अंकों का विशेष स्थान वैसा ही होता है जैसे ज्योतिषशास्त्र में राशि का महत्व।

जिस तरह से नाम के अनुसार राशि होती है यानि चंद्र की स्थिति आपकी राशि को बताती है, वैसे ही अंक ज्योतिष में हर अंक के अनुसार नंबर होते हैं।

इन दोनों में अंतर सिर्फ इतना है कि ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियां होती है, जबकि अंक ज्योतिष में केवल 9 नंबर होते हैं। अभी तक हम आपको केवल एक दिन का अंक ज्योतिष और राशिफल बता रहे थे, आज हम आपको 22 से 28 अक्टूबर तक के साप्ताहिक राशिफल के साथ ही साप्ताहिक अंक गणना भी बता रहे हैं। इसके अलावा जानिये आज यानि 21 अक्टूबर का राशिफल...

ऐसे जाने अपना मूलांक...
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है, अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है।

जानिये अपने अंक के अनुसार 22 से 28 अक्टूबर तक यानि साप्ताहिक फल...


अंक 1 : साहित्य-संगीत और कला से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सफलता वाला साबित हो सकता है। भावनात्मक सोच से बचें, ये सोच से आपको इस हफ्ते हानि पहुंचा सकती है। सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में चौंकाने वाले परिणाम आ सकते हैं। यह परिणाम आपके लिए शुभ होंगे।

अंक 2 : आर्थिक मामलों पर ध्यान दें। आर्थिक निर्णय खुद से लेने पर लाभ है पर किसी और के विचार से प्रभावित होकर लिए गए निर्णय से हानि हो सकती है। मेडिकल प्रफेशन से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यक्तिगत अहं के कारण किसी पुराने संबंध में तकरार ना हो, इससे बचें।

अंक 3 : पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने काम को अंजाम दें, संभव हो तो कुछ नए कार्य योजनाओं पर भी अमल और क्रियान्वयन करना शुरू कर दें। आपकी कर्मठता आपको कार्यक्षेत्र में प्रशंसा का पात्र बनाने की क्षमता रखता है।

अंक 4 : नयी ताजगी और ऊर्जा से पूरे सप्ताह बनी रहेगी। इस ताजगी और ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल आप अपने कार्यक्षेत्र में करें, सफलता मिलेगी। कफ जनित समस्या से विशेष सतर्कता बरतें। शेयर-सट्टे के काम से बचें, अन्यथा आर्थिक परेशानी हो सकती है।

अंक 5 : भविष्य की बातों को अपने आस-पास भी ना आने दें और मानसिक एकाग्रता के साथ वर्त्तमान के कार्य को करें। अज्ञात भय आपको भविष्य की चिंताओं में धकेल सकता है। इससे बचाव के लिए किसी भी प्रकार से अपने आपको वर्त्तमान के कार्यों में केंद्रित करें।

अंक 6 : प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले शुरू हो सकते हैं। नौकरी-पेशे से जुड़े लोगों का ट्रासंफर और प्रमोशन की संभावनाएं हैं। कड़ी मेहनत से आपको कर्मक्षेत्र में सफलता और प्रसिद्धि दोनों मिलेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कफ-जनित समस्याओं से विशेष सतर्कता बरतें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।

अंक 7 : सावधान रहें, मानसिक विचलन और विकेंद्रीकरण आपको आपके कार्यक्षेत्र में परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। स्नायु तंत्र से जुडी समस्या इस अवधी में परेशान कर सकती हैं। प्रेम संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे। वाणी और वाणिज्य का योग व्यापारियों को लाभ पहुंचाएगा।

अंक 8 : राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उपलब्धियों वाला सप्ताह रहेगा। वर्तमान में जीना सीखें, भविष्य की बातें आपको आपके कर्मक्षेत्र से दूर कर रही हैं। सप्ताह के अंत तक दाम्पत्य जीवन में पुराने विवाद भी सुलझ जाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में भरपूर इजाफा होगा। गुरुवार और शुक्रवार के दिन स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

अंक 9 : छात्रों को शैक्षणिक क्षेत्र में बड़े अवसर और उपलब्धि भी मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से हाई बीपी और डायबिटीज के रोगियों को सतर्कता बरतना अपेक्षित है। पुराने लंबित पड़े मामले इस सप्ताह आपके अथक प्रयास और कर्मठता के कारण पूर्ण सम्भावना है।

ये रहेगा आज के साथ ही साप्ताहिक राशिफल (जन्मतिथि) Rashifal of 21 oct. 2018 and weekly predictions:

1. मेष राशि (मार्च 21-अप्रैल 20) : आप में से कुछ लोगों को किसी बड़े काम का कांट्रेक्ट मिलने की संभावना है। परिवार का कोई सदस्य आपका सर ऊंचा करने वाला है। घरेलू मामले में आपके द्वारा की गई मेहनत कहीं बेकार नहीं जाने वाली है अंतत: आपको ही इसका फायदा मिलेगा, अपना प्रयास जारी रखें।

आज यानि 21 अक्टूबर का दिन एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का बिजनेस करने वाले लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्तर पर चीजें बेहतर होने की संभावना है।
शुभ अंक : 15 और रंग : लेमन

2. वृषभ राशि (अप्रैल 21-मई 20) : आपको आर्थिक स्तर पर मजबूती मिलने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर आपकी मेहनत रंग लाने वाली है तथा अब जाकर आपके प्रयासों को सही स्थान मिलेगा। बिचौलिए या फ्रीलांसर का काम करने वालों के लिए दिन शानदार रहने वाला है। किसी गेट-टू-गेदर के माध्यम से आपको सामाजिक तौर पर मजबूत होने का अवसर मिलेगा।

आज यानि 21 अक्टूबर को आपकी अच्छी कमाई आपको कुछ रिस्क लेने के लिए प्रेरित करेगी, दांव उल्टा भी पड़ सकता है लेकिन आपको उसका कोई मलाल नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 9 और रंग : नारंगी

3. मिथुन राशि (मई 21-जून 21) : जिन लोगों ने एकसाथ कई कामों में हाथ डाल रखा है, उन्हें हद से ज्यादा ट्रेवल करना पड़ सकता है। प्रेमी को आपके हस्तक्षेप से परेशानी हो सकती है इसलिए खुद ही कोई फैसला लेने दे सकते हैं।

आज यानि 21 अक्टूबर को मेडिकल चेकअप के लिए गए लोगों को राहतभरी खबर मिलने की संभावना है। घरेलू स्तर पर चल रहे किसी काम में पूर्णत: व्यस्त रहने की संभावना है।
शुभ अंक : 8 और रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू

4. कर्क राशि (जून 22-जुलाई 22) : कार्यस्थल पर लोगों से मिला प्रोत्साहन आपका दिन बना सकता है। आप अपने अंदर के हुनर को बाहर लाने के लिए कोई ट्रेनिंग सेशन ले सकते हैं।

परिवार के स्तर पर आपको जो पसंद है, उसे पूरा करने के लिए आप किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। काम और रोमांस के बीच सामंजस्य बिठा पाने के कारण प्रेमियों के काफी संतोषजनक स्थिति में रहने की उम्मीद है।

आज यानि 21 अक्टूबर को आपको अपने अंदर के हुनर को दिखाने का कोई मौका मिलने वाला है जिससे आपके लिए कई नए मौके मिल सकते हैं।
शुभ अंक : 3 और रंग : केसरिया

5. सिंह राशि (जुलाई 23-अगस्त 23) : किसी महंगे सामान को खरीदने या न खरीदने की मनोदशा से गुजरने की संभावना है। फिटनेस को लेकर फिक्रमंद लोग अच्छी सेहत का आनंद लेते रहेंगे। जो लोग शेप में आने के लिए प्रयासरत हैं, वो इसके लिए अपनाए जाने वाले उपाय के साथ सहज हो जाएंगे। कार्यस्थल का कोई प्रतिद्वंद्वी आपको पीछे धकेलने के प्रयास में लगा है, सावधान रहना हितकर होगा।

आज यानि 21 अक्टूबर को कुछ भी निर्णय लेने से पहले अपनी वित्तीय अवस्था के बारे में सोचना जरूरी होगा।
शुभ अंक : 7 और रंग : हल्का लाल

6. कन्या राशि (अगस्त 24-सितंबर 23) : किसी परिस्थिति से डरकर आप अपने अंदर के प्रतियोगी को और चुनौतियों से लड़ने की क्षमता को खत्म नहीं होने दे सकते। किसी भी जीत के लिए सिर्फ अपना श्रेष्ठ देने पर फोकस रहें। समय की मांग है कि आप अपनी उपलब्धियों पर संतोष करें। आप में से कुछ लोग घरेलू स्तर पर बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।

आज यानि 21 अक्टूबर को घर बदलने के लिए आतुर लोगों को उपलब्ध विकल्प से असंतुष्ट रहने के संकेत हैं। फिर से सामाजिक जीवन में सक्रिय होने की संभावना है। पैसे को लेकर लापरवाही दिखा सकते हैं।
शुभ अंक : 11 और रंग : इंडिगो

7. तुला राशि (सितंबर 24-अक्टूबर 23) : जो आपकी इज्जत करता है, वो सामाजिक स्तर पर आपकी इमेज बनाने में लगा रहेगा। पेशेवर स्तर पर बहुत शानदार प्रदर्शन रहने की उम्मीद है। जो आपके साथ किसी अन्य रूप में असहज नजर आ रहा था, वो अब दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है। दोस्तों के साथ फिल्में देखने या मॉल में घूमने जाना काफी रोमांचक साबित होगा।

आज यानि 21 अक्टूबर को रोमांटिक शाम बिताने बाहर जाने की संभावना है। पैसे की कोई नहीं रहने के कारण मन मुताबिक जिंदगी जीने में सक्षम रहेंगे।
शुभ अंक : 17 और रंग : नेवी ब्लू

8. वृश्चिक राशि (अक्टूबर 24-नवंबर 22): पैसे का लेन-देन संतोषजनक रूप से पूरा हो जाने के संकेत हैं। जिसे आप नापसंद करते हैं, उस पर नजर बनाए रखना आपकी सनक बन सकती है। कार्यस्थल पर कई सारी जिम्मेदारियां दिए जाने के कारण समय का बहुत अभाव रहने वाला है।

आज यानि 21 अक्टूबर को किसी रिश्ते को बेहतर नहीं बना सकते तो उसे छोड़ देना ही उचित रहेगा। जीवनसाथी की उदासीनता की वजह से लवलाइफ बोरिंग बने रहने के संकेत हैं।
शुभ अंक : 6 और रंग : गहरा भूरा

9. धनु राशि (नवंबर 23-दिसंबर 21) : कार्यस्थल पर कोई बहुत ध्यान से आपकी गतिविधि को देख रहा है, सावधान रहना हितकर होगा। अपना मकान खरीदने में सफल रहेंगे। प्रेमी के मूडीनेस को चालाकी से संभालना होगा।

आज यानि 21 अक्टूबर को किसी मेहमान के घर आने की संभावना है। बिना डिटेल जाने किसी योजना में हाथ आजमाना गलत साबित हो सकता है।
शुभ अंक : 1 और रंग : हल्का भूरा

10. मकर राशि (दिसंबर 22-जनवरी 21) : कोई कॉम्पिटिशन या लॉटरी जीतने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। व्यापारिक स्तर पर कोई सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। सेहत को लेकर चिंतित लोगों को अब खुश होने का मौका मिल सकता है।

आज यानि 21 अक्टूबर को सामाजिक स्तर पर अपनी लोकप्रियता जानने के लिए एक इंसान से दूसरे इंसान की पड़ताल किए जाने के संकेत हैं।
शुभ अंक : 2 और रंग : इंडिगो

11. कुंभ राशि (जनवरी 22-फरवरी 19) : रिसर्च फील्ड में काम करने वाले लोग अपने काम में सफल रहेंगे। कैंपस सेलेक्शन में शामिल होने वाले लोगों को कई बहुत सारी अच्छी कंपनियों में मौका मिलने की उम्मीद है। काम से एक छोटा सा अवकाश लेकर घूमने जाना जिंदगी में नया रंग भर सकता है।

आज यानि 21 अक्टूबर को सामाजिक स्तर की किसी बहस में कोई विश्वसनीय आपका साथ देने से बच सकता है। किसी पार्टी के दरमियान बच्चों के अच्छे बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं।
शुभ अंक : 22 और रंग : हल्का नीला

12. मीन राशि (फरवरी 20-मार्च 20) : किसी बहुत बड़ी जरूरत के पीछे आपका बैंक-बैलेंस प्रभावित होने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर आपकी उपलब्धि शानदार रहने की अपेक्षा है। कार्यस्थल के नियमों का पालन करना आपकी मानसिकता में शामिल रहेगा। परिवार या दोस्त आपके आउटिंग पर जाने की योजना पर पानी फेर सकते हैं।

आज यानि 21 अक्टूबर को प्रेमी अपना किया हुआ वादा निभाने में असमर्थ साबित हो सकते हैं, उसकी भरपाई बाद में किए जाने की उम्मीद है। सेहत को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है।
शुभ अंक : 18 और रंग : रोजी ब्राउन