2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब पार्किंग में गार्ड नहीं, ये एप बताएगा कहां पार्क करें गाड़ी, जानिए कैसे

ये एप बताएगा गाड़ी पार्किंग का स्थान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 19 Jan 2018, 1:19 PM IST

smart parking

smart parking

भोपाल। राजधानी में १८ स्थानों पर स्मार्ट पार्किंग विकसित हो चुकी है। २६ फरवरी तक ३० अन्य पार्किंग विकसित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके साथ ही स्मार्ट पार्किंग के लिए विकसित किए जा रहे एप को भी फरवरी में लॉन्च कर दिया जाएगा। ये एप ओला एप की तरह ही रहेगा। वाहन चालक इस एप की मदद से पता कर सकेगा कि पार्किंग का स्थान उससे कितनी दूर है। गुरुवार को स्मार्ट पार्किंग की रिव्यू मीटिंग में ये तथ्य सामने आए।

गौरतलब है कि शहर में ५८ स्मार्ट पार्किंग विकसित करना है। निगम उपायुक्त राहुल सिंह राजपूत का दावा है कि इन पार्किंग के विकसित होने और इससे जुड़े एप के लॉन्च होने के बाद लोगों को पार्किंग स्थान की तलाश में भटकना नहीं होगा। पार्किंग में स्थान के लिए ओला की तरह नेवीगेशन तकनीक आधारित एप लॉन्च होगा। ये बता देगा कि पार्किंग कितन दूर है।

फरवरी में स्मार्ट कार्ड भी

बैठक में स्मार्टकार्ड लॉन्च करने के लिए भी फरवरी तक की समय सीमा तय की है। ये प्री-पेड कार्ड रहेंगे। पार्किंग में इन कार्ड को टच करने से ही भुगतान हो जाएगा। शाम चार बजे तक निगमायुक्त प्रियंकादास, अपर आयुक्त प्रदीप जैन, उपायुक्त राहुलसिंह राजपूत व ठेका कंपनी के अधिकारियों की बैठक चलती रही। फरवरी के बाद पार्किंग विकसित करने की साप्ताहिक योजना बनाई गई। कंपनी ने बताया कि प्रति सप्ताह वह पार्किंग की रूपरेखा सामने रखेगी। निगम को प्रतिमाह २५ लाख रुपए की आमदनी होगी।

पार्किंग में होंगी ये खूबियां

- पार्किंग में प्रॉपर मार्किंग की जाएगी
- प्रत्येक वाहन के स्थान पर सेंसर लगे होंगे
- वाहन के खड़े होते ही सेंसर से इंडिकेशन जाएगा
- ऑटोमेटिक मशीन से बिल जनरेट हो जाएगा
- पार्र्किंग के बाहर डिस्प्ले पर स्थान होने न होने की जानकारी दिखाई देगी
- बूम बैरियर लगा रहेगा
- सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
- हैंड हैंडलिंग मशीन से की जाएगी बिलिंग