16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP TET 2023 : आवेदन प्रक्रिया शुरू, एमपी टीईटी में अप्लाई करने के लिए यहां देखें पूरी डिटेल

- आवेदन की आखिरी तारीख 13 फरवरी 2023 हैं

2 min read
Google source verification
mptet_2023.png

MP TET 2023 : मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने MP मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। MP टीईटी 2023 (MP TET 2023) आवेदन प्रक्रिया (MP TET 2023 application process) 30 जनवरी, 2023 से शुरू हो गई है। अत: जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते है वे जल्द से जल्द आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 13 फरवरी 2023 हैं।

आधिकारिक साइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें : MP TET
peb.mp.gov.in

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPPEB MSTET 2023) का आयोजन 25 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। इस परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। उम्मीदवार 30 जनवरी, 2023 से 18 फरवरी, 2023 तक अपने आवेदन जमा करना होगा।

MPPEB MSTET 2023 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक

https://peb.mponline.gov.in/Portal/Examinations/Vyapam/examsList.aspx

मध्य प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों को अर्हता प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPPEB MSTET 2023) का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को 50% की आवश्यकता होती है।

आवेदन के लिए बीएड डिग्री का होना जरूरी
एमपी टीईटी (MP TET) के लिए आवेदन करने के लिए बैचलर डिग्री के साथ बीएड डिग्री का होना जरूरी है।

ऐसे समझें आवेदन शुल्क
एमपी टीईटी के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपए।

परीक्षा की समय सीमा
MP TET 2023 परीक्षा (MP TET 2023 exam) का आयोजन 150 अंकों के लिए किया जाएगा। इस परीक्षा में एक प्रश्न पत्र होगा और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। एमपी टीईटी 2023 परीक्षा की अवधि 2:30 घंटे होगी।

MP MSTET 2023 online: ऐसे करें आवेदन

1.सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2.MSTET आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

3.एमपी व्यापमं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।

4.अब अकाउंट में लॉगिन करें।

5.एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

6.आवेदन पत्र भरें।

7.फोटोग्राफ और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

8.आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

9.भविष्य में उपयोग के लिए एप्लिकेशन की समीक्षा करें और सहेजें।