
भोपाल. धारा 370 ( Article 370 ) खत्म होने के बाद देश भर में जश्न मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में भी जगह-जगह पर जश्न मनाए जा रहे हैं। भोपाल से लेकर जबलपुर तक में पटाखे फोड़े जा रहे हैं। लोगों सड़कों पर तिरंगा लहराकर मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। लोग धारा 370 खत्म होने की खुशी मना रहे हैं, लेकिन खुशी मना रहे लोगों को पता है क्या कि उन्हें क्या फायदा होने वाला है। आइए हम आपको बताते हैं।
मध्यप्रदेश के हर शहर में आज दिवाली मन रहा है। स्वतंत्रता दिवस से पहले कश्मीर को धारा 370 से आजादी मिल गई है। इस साहसिक फैसले पर आमलोगों में खुशी है। मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित गांधी चौक के बाजार पर शहर के लोग और व्यापारी खुशी मना रहे हैं। सभी लोग वहां पटाखे फोड़ रहे हैं। साथ ही मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं।
भोपाल में भी बीजेपी नेता जश्न मना रहे हैं। ढोल-नगाड़े और मिठाई के साथ बीजेपी के कार्यकर्ता भोपाल में इस जश्न को सेलिब्रेट कर रहे हैं। पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने अपने समर्थकों के साथ सड़कों पर मिठाई बांटी। साथ ही कई जगहों पर भोपाल में भी मोदी सरकार के इस फैसले पर पटाखे फोड़े गए हैं।
कई जगहों पर बीजेपी को समर्थने देने वाले धार्मिक संगठनों ने भी सड़क पर उतर जश्न मनाया है। खंडवा में एबीवीपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया है। सभी लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। हालांकि जुलूस निकालने पर पुलिस ने इन्हें एडवाइजरी को लेकर अगाह भी किया और ऐसा करने से मना कर दिया।
ये बातें तो जश्न की हुईं। लेकिन धारा 370 के खत्म होने के बाद लोग जश्न मना रहे हैं। उन्हें क्या फायदा होगा। आइए जानते हैं।
क्या है धारा 370
धारा 370 की वजह से जम्मू-कश्मीर का झंडा अलग होता था। यहां अल्पसंख्य हिंदू और सिखों को सोलह फीसदी आरक्षण नहीं मिलता है। वहीं, अगर कोई महिला पाकिस्तानी युवक से शादी करती थी तो उसे जम्मू-कश्मीर की सारी सुविधाएं मिलती थीं। लेकिन हिंदुस्तान के दूसरे राज्य के युवकों से शादी पर कोई सुविधा नहीं मिलती थी। आरटीआई यहां लागू नहीं होता था। आप यहां जमीन नहीं खरीद सकते थे।
ये होगा फायदा
धारा 370 के असरहीन होने के बाद अब आप वहां बस सकते हैं। आप जमीन भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही वहां की लड़कियां अगर दूसरे राज्यों की लड़के से शादी करती है तो उसे अभी सारी सुविधाएं मिलेंगी। अब लड़कियों की नागरिकता खत्म नहीं होगी। इसका साथ ही वहां अब तिरंगा फहराया जाएगा। अब आईपीसी की धाराएं वहां लागू होंगी।
Published on:
05 Aug 2019 03:57 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
