4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब आने वाला है शिवराज सिंह चौहान की ‘अग्निपरीक्षा’ का वक्त, क्या हो पाएंगे कामयाब ?

Shivraj Singh Chouhan: कृषि मंत्री के तौर पर शिवराज सिंह चौहान के लिए आने वाला वक्त चुनौती पूर्ण होने वाला है, फिर शुरू हुई किसान आंदोलन की सुगबुगाहट...।

less than 1 minute read
Google source verification
SHIVRAJ SINGH CHOUHAN

Shivraj Singh Chouhan: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए आने वाला वक्त थोड़ा मुश्किल रह सकता है और अगर यूं कहा जाए कि आने वाला समय शिवराज सिंह चौहान के लिए अग्निपरीक्षा की तरह है तो गलत नहीं होगा। दरअसल एक बार फिर किसान आंदोलन दिल्ली कूच करने के लिए तैयार खड़ा है। पिछली बार जब किसान आंदोलन हुआ था तो सरकार और तत्कालीन कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

आने वाला है शिवराज सिंह की 'अग्निपरीक्षा' का वक्त !

एक बार फिर से किसान आंदोलन दिल्ली कूच करने को तैयार है। दिल्ली से लगे सभी राज्यों की बॉर्डर जैसे यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से किसान दिल्ली आने को तैयार हैं ऐसे में एक बार फिर से किसान आंदोलन देश की सरकार के सामने चुनौती बनकर खड़ा हो सकता है और ऐसे में कृषि मंत्री होने के नाते शिवराज सिंह चौहान को इसका सामना करना पड़ेगा। राजनीतिक पंडितों की मानें तो किसान आंदोलन का वक्त शिवराज सिंह चौहान के लिए अग्निपरीक्षा की तरह हो सकता है। ऐसे में देखना ये होगा कि शिवराज सिंह चौहान इस अग्निपरीक्षा को पास कर पाते हैं या फिर नहीं ?


यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेगा बड़ा तोहफा ! पिछली बार राखी पर ही बढ़े थे रूपए

मध्यप्रदेश में शिवराज किसानों में लोकप्रिय

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में तो किसानों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे हैं और पांव पांव वाले भैया की छवि वाले शिवराज सिंह ने किसानों के दिलों पर एमपी में कई सालों तक राज भी किया है। लेकिन अब बारी दूसरे अन्य राज्यों के किसानों के बीच की है।


यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह का एक और फैसला बदलेगी मोहन सरकार!

Story Loader