भोपाल. कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में हाहाकर मचा हुआ है। डब्ल्यूएचओ ने भी इसे महामारी घोषित कर दिया है। देश में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, सिनेमाघर, मंदिर समेत भीड़ वाली सभी जगहों पर जाने में प्रतिबंध लगा दिया है। प्रदेश की विधानसभा भी कोरोना वायरस के चलते दस दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है। चारों ओर इस वायरस का खौफ छाया हुआ है। आयुर्वेद और होम्योपैथी में कोरोना वायरस की रोकथाम को कारगर दवाएं बताई जा रही हैं।
आयुर्वेद में भी कोरोना वायरस को बचाव के लिए प्रभावशाली मेडिसिन बताई गई हैं। पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय में फॉर्मकोलॉजी विभाग की प्रोफेसर एंड एचओडी डॉ. उर्मिला शुक्ला का कहना है कि कोरोना वायरस से प्रतिरक्षण के लिए संजीवनी वटी व संशमनी वटी असरकारक औषधियां हैं।