4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब अजीज कुरैशी की सोनिया को कड़ी चिट्ठी, कहा- कांग्रेस कार्यालय में दूंगा धरना, करूंगा आमरण अनशन

एमपी के वरिष्ठ नेता डॉ. अजीज कुरैशी की चेतावनी

2 min read
Google source verification
aziz.png

वरिष्ठ नेता डॉ. अजीज कुरैशी की चेतावनी

भोपाल. कांग्रेस में सियासी बवाल थम नहीं रहा है. अब मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. अजीज कुरैशी ने सोनिया गांधी को कड़ी चिट्ठी लिखी है. डॉ. अजीज कुरैशी राज्यपाल भी रह चुके हैं. उन्होंने अपनी चिट्ठी में सोनिया से प्रदेश के उन कांग्रेस जिलाध्यक्षों को हटाने को कहा है जिन्होंने निकाय और पंचायत चुनावों में मनमर्जी से टिकट बांटे लेकिन पार्टी हार गई. कुरैशी ने ऐसे विधायकों से भी जवाब मांगने को कहा जिनके कहने पर टिकट दिए गए थे. उन्होंने सोनिया से पार्टी को चाटुकारों, दरबारियों से मुक्त करने की मांग की. इतना ही नही, ऐसा नहीं करने पर कुरैशी ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरना देने और आमरण अनशन करने की चेतावनी भी दी है.

कुरैशी ने अपनी चिट्ठी में कांग्रेस से बाहर जा चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद का जिक्र करते हुए इसे खेद जनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया. आजाद द्वारा राहुल के खिलाफ दिए बयान की उन्होंने कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा है कि जो लोग दशकों से हर सुविधा भोगते रहे, लाभ और सम्मान लेते रहे, जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने सब कुछ दिया, उन्हें ऐसा करने की बजाए चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए था. ऐसे अवसरवादियों के जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता.

जिला अध्यक्षों को तत्काल अलग कर देने की मांग की- कुरैशी ने एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर भरोसा जताया. चिट्ठी में सोनिया गांधी से पार्टी को दरबारियों से मुक्त करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आमरण अनशन करेंगे. उन्होंने नगर निकाय और पंचायत चुनाव में विधायकों के कहने पर टिकिट बांटने और परिणाम विपरीत आने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. कुरैशी ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों पर भी निशाना साधा. उन्होंने ऐसे जिला अध्यक्षों को तत्काल अलग कर देने की मांग की.