26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाबूलाल गौर के निधन पर पीएम मोदी ने कहा- उनके विकास कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे, दिग्विजय बोले- मैंने एक साथी खो दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। बाबूलाल गौर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम भी रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Aug 21, 2019

Babulal Gaur

बाबूलाल गौर के निधन पर पीएम मोदी ने कहा- उनके विकास कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे, दिग्विजय बोले- मैंने एक साथी खो दिया

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर का लंबी बीमारी के बाद बुधवार ( 21 अगस्त, 2019 ) को निधन हो गया। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- बाबूलाल गौर जी के निधन से गहरा दुःख हुआ। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!

इसे भी पढ़ें- एक किस्सा: एक वॉरंट ने जिसे बना दिया था मुख्यमंत्री, कभी चुनाव नहीं हारने का मिला है आशीर्वाद


उनके कार्य हमेशा रहेंगे याद
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- बाबूलाल गौर जी का लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित था। जनसंघ के समय से ही उन्होंने पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए मेहनत की। मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।

निधन पर किसा नेता ने क्या कहा?
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मध्यप्रदेश की राजनीति में एक युग की समाप्ति। भाजपा मध्यप्रदेश के आधार स्तंभ, पूर्व मुख्यमंत्री, हमारे मार्गदर्शक व जन-जन के नेता बाबूलाल गौर के निधन से दुःखी हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें व परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करें। ओम शांति।

हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- आदरणीय बाबूलाल गौर को सत्य के लिए लड़ने वाले सिपाही और मज़दूरों, गरीबों व कमज़ोर वर्ग के हितों के रक्षक के रूप में सदैव याद किया जायेगा। गोवा मुक्ति आंदोलन से लेकर आपातकाल तक में पुलिस की लाठियों का निडरता से सामना करने वाले नायक युगों युगों तक हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।

मैंने एक अच्छा दोस्त खो दिया
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा- बाबूलाल गौर जी के देहांत से मुझे गहरा दुख हुआ। राजनीतिक जीवन में हम दो ध्रुवों पर रहे लेकिन व्यावहारिक रूप से वो मेरे दिल के बेहद क़रीब थे। जब भी मिले पूरी गर्मजोशी के साथ मिले। जो भी किया पूरी ईमानदारी से किया। ग़ौर साहब के जाने से मैंने एक राजनीतिक साथी खो दिया। श्रद्धांजलि !

इसे भी पढ़ें- मेदांता अस्पताल ने पूर्व सीएम के लिए एयर एम्बुलेंस भेजने से किया इंकार


गोपाल भार्गव ने दी श्रद्धांजलि
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा- बेहद ही दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं मार्गदर्शक, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बाबूलाल गौर जी अब हमारे बीच नही रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान एवं इस घड़ी का सामना करने की परिवारजन को शक्ति प्रदान करे।

लंबे समय से बीमार थे बाबूलाल गौर
बाबूलाल गौर लंबे समय से बीमार थे। कुछ दिन पहले उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके अलावा उनके कई अंगों ने काम करना भी बंद कर दिया था। गौर ने 2004 में उमा भारती के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद प्रदेश की कमान संभाली थी।