11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वास्थ्य और शिक्षा में पिछड़ा मंडला

- मंडला सांसद कुलस्ते को कम मिले निधि के पांच करोड़ रुपए

2 min read
Google source verification
loksabha chunav

loksabha chunav

मंडला. आदिवासी बाहुल्य मंडला और डिंडौरी जिले में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। मरीज मढिय़ा में बैठने वाले तांत्रिकों के भरोसे हंै। कुपोषित बच्चों को चिमटे से दागने की परंपरा जारी है। इसके बावजूद सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के बजाय रंगमंच बनवाने पर रुपए खर्च किए। पांच साल में उन्होंने गांवों में मंच पर तीन करोड़ रुपए खर्च कर दिए।
सांसद ने हर साल मिलने वाली पांच करोड़ रुपए की सांसद निधि से सबसे अधिक कार्य सड़क, पुलिस और सामुदायिक भवन के निर्माण के कराए। पेयजल को लेकर उनकी बेरुखी ने क्षेत्र की समस्याएं बढ़ा दी हैं। इस क्षेत्र से नर्मदा सहित अन्य नदियों के गुजरने के बाद भी लोग गंभीर जलसंकट से जूझते रहते हैं।
- 12 करोड़ से बनवाई सड़कें
पिछले चार वर्षों में कुलस्ते को सांसद निधि के लगभग 20 करोड़ रुपए मिले। उन्होंने 18.83 करोड़ रुपए निर्माण कार्यों में खर्च किए। सांसद कार्यालय द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कुलस्ते ने सड़क निर्माण पर करीब 12 करोड़ रुपए खर्च किए। इससे उनके संसदीय क्षेत्र में आवागमन के साधन सुलभ हुए, लेकिन अन्य बुनियादी जरूरतें अधूरी रह गईं। मंडला संसदीय क्षेत्र में आज भी लोगों के लिए सबसे जरूरी आवश्यकताओं में स्वास्थ्य और पेयजल प्रमुख हैं। कुलस्ते ने क्षेत्र में सांसद निधि का एक अंश भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में खर्च नहीं किया।

- पानी पर नहीं दिया ध्यान
संसदीय क्षेत्र के लोगों को आज भी पेयजल के लिए जूझना पड़ रहा है। लोगों को पानी लाने के लिए कई किमी दूर तक का सफर करना पड़ रहा है। मंडला लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा सीट शामिल हैं। इनमें मंडला जिले की तीन मंडला, निवास, बिछिया व डिंडोरी जिले की डिंडोरी और शहपुरा, सिवनी जिले के लखनादौन और केवलारी तथा नरसिंहपुर जिले की गोटगांव विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। सभी का हाल एक जैसा है।
- नहीं मिले पांच करोड़
अगर सांसद कार्यालय की मानें तो सांसद निधि के पांच करोड़ रुपए का आवंटन केंद्र सरकार से नहीं किया गया है। हालांकि, सांसद ने 22 करोड़ से अधिक के कार्यों की अनुशंसा की है। इनमें से करीब 19 करोड़ रुपए ही खर्च हुए हैं। एक सैकड़ा से अधिक कार्य अधूरे बताए गए हैं।
- सांसद निधि का खर्च
सड़क निर्माण- 12 करोड़
रंगमंच निर्माण- 3 करोड़
पुलिया निर्माण- 2 करोड़
सामुदायिक भवन निर्माण - 1 करोड़
यात्री प्रतीक्षालय निर्माण- 40 लाख
(खर्च रुपए में।)

- फैक्ट फाइल
सांसद निधि पात्रता- 25 करोड़
फंड रिलीज- 20 करोड़
ब्याज सहित उपलब्ध राशि- 20.37 करोड़
विकास कार्यों के लिए अनुशंसा- 22.33 करोड़
फंड मंजूर- 20.12
सांसद निधि खर्च- 18.83
(राशि रुपए में।)