
Handloom Festival
भोपाल. गौहर महल में रविवार से बाघ और कुक्षी ब्लॉक प्रिंट महोत्सव 2023 शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन हथकरघा आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव ने किया। इसमें 55 से अधिक बाघ कारीगरों के 22 स्टॉल लगे हुए हैं। इसमें खास तौर पर सूट, साड़ी, पर्दे, दरी, कार्पेट, बेडशीट, रनर्स आए हैं। ये सभी अलग-अलग फ्रैबिक पर बने हैं। बाघ प्रिंट महोत्सव 27 फ़रवरी तक चलेगा। अलग-अलग इलाकों से आए कारीगर अपने साथ माहेश्वरी, कॉटन, सिल्क, मलबरी सिल्क, शिमर, सेंट्रून, क्रेप, जॉर्जट फ्रेबिक पर खास बाघ और कुक्षी प्रिंट उकेर कर लाए हैं। इस बार स्टिच्ड मेटेरियल भी आया है।
डेढ़ लाख की जाजम, 10 महीनों में हुई तैयार
बाघ से आए मोहम्मद इदरीश खत्री अपने साथ अपने पिताजी की आखिरी निशानी भी लाएं हैं। ये बाघ प्रिंट का एक खास जाजम लाए हैं। 2015 में बनी इस दरी को बनाने में करीब 10 महीनों का समय लगा था। इसमें बाघ प्रिंट की 1200 से अधिक डिजाइन है। खास बात ये है कि इन डिजाइन से दरी पर भारत का नक्शा उकेरा गया है। ये दरी दो बार नेशनल अवार्ड के लिए दिल्ली तक जा चुकी है। ऐसे ही एक अन्य दरी भी आई है जो करीब 18 साल पहले बनाई गई थी। ये खास पंजा तकनीक से तैयार हुई है। इन्होंने हाल ही में इंदौर में हुए एक फैशन शॉ में फैशन डिजाइनर मुमताज खान के साथ भी कोलॉब किया था।
आग, पानी, हवा से 7 स्टेप में तैयार होता है खास बाघ प्रिंट
धार जिले के चुक्षी क्षेत्र से आए ओसाम घतरी ने बताया कि बाघ प्रिंट कई दिनों में तैयार होता है। सबसे पहले फ्रेबिक को अरण्डी के तेल में गलाते हैं और फिर हैडा पाउडर का छिडकाव करते हैं। इसके बाद इमली के चिए के आटे और फिटकरी से रेड और ब्लैक कलर दिया जाता है।
अब वो ब्लॉक प्रिटिंग कर करीब एक महीने के लिए सुखाते हैं। इसके बाद उसे बेतवा नदी में ले जाकर चलाते हैं। इससे एक्स्ट्रा कलर निकल जाता है। कलर निकलने के बाद भट्टियों पर खोलते पानी में
खदानों से निकलने वाला अली जरिंग पाउडर डालकर उन्हें उकाला जाता है। अब पक्के कलर से डाई की जाती है।
70 के दशक में भी हैंडलूम से खास लगाव, अपने पोते के साथ आए
7 साल की उम्र से अपने परिवार के साथ बाघ प्रिंटिग का काम कर रहे हाजिद तय्यब 70 की उम्र पार कर चुके हैं। अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए कहा कि अब चीजें आसान हो गई है। जब मैंने इसकी शुरूआत की थी तब मेहनत ज्यादा और आमदनी कम थी। अब कस्टमर तक हम आसानी से पहुंच पाते हैं। उनसे सीधा संपर्क कर उनकी पसंद जान पाते हैं और उसी हिसाब से काम करते हैं।
Published on:
22 Feb 2023 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
