4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News : पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं से की मारपीट, टीआई समेत 5 पुलिसवालों पर NCR

Bhopal News : एमपी की राजधानी भोपाल में पुलिसवालों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मारपीट कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
bajrang_dal_bhopal.jpg

मध्यप्रदेश की राजधानी से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मारपीट मामला सामने आया है। जहां बजरंग दल के कार्यकर्ता का किसी से विवाद हो गया था।इसकी शिकायत करने संयोजक पहुंचे थे। लेकिन थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में उनकी टीआई से बहस हो गई। जिसके बाद टीआई ने 5 पुलिस वालों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी।


मामला राजधानी भोपाल का है। जानकारी के मुताबिक, रातीबड़ में दो वाहनों के बीच टक्कर हुई थी जिसमें बजरंग दल के जीतू बंजारा का किसी से विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत करने उसके साथ नया भोपाल के संयोजक नीरज प्रजापति के साथ थाने पहुंचे थे।यहां एफआईआर दर्ज करने को लेकर संयोजक की रातीबड़ थाने के टीआई की बहस हो गई। जिसके बाद मामला शांत होने की जगह और गर्मा गया। इसके बाद थाना प्रभारी ने 5 पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की सूचना मिलते ही बजरंग दल के और कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे तो उनसे पुलिस ने मारपीट कर दी।इसके विरोध में बजरंग दल ने सुबह पांच बजे तक धरना दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मांग है कि थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस वालों को सस्पेंड किया जाए।


बीती रात हुई घटना में विश्व हिंदू परिषद के मध्य प्रांत मंत्री का कहना है कि पुलिस के आला अफसरों से हमारी बात हुई है। उन्होंने कुछ पुलिस वालों पर एनसीआर के तहत कार्रवाई की है। संगठन के कार्यकर्ता इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। अब आगे क्या करना है इसका फैसला विहिप के द्वारा लिया जाएगा।


एनसीआर एक नॉन कागनिजेबल रिपोर्ट है जिसका मतलब होता है गैर संज्ञेय अपराध सूचना। इसका इस्तेमाल पुलिस धोखाधड़ी,मारपीट,चोरी,पॉकेट काटना जैसे मामलों पर करती है।