
भोपाल @मोहन राजपूत की रिपोर्ट...
सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों के विलय और जमा राशि पर दरों में गिरावट के विरोध सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन तथा बैंक एम्प्लाईज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आव्हान पर मध्यप्रदेश के 20 हजार बैंककर्मी आज एक दिवसीय हड़ताल पर है।
1 करोड़ 35 हजार रुपए का कामकाज प्रभावित
हड़ताल में अधिकारी और निजी क्षेत्र के बैंक शामिल नहीं हैं। समूचे बैंक उद्योग की 9 यूनियनों में से केवल दो यूनियनों द्वारा आज हड़ताल की गई है। एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल से मध्यप्रदेश में 7 लाख करोड़ रुपए और भोपाल में 1 करोड़ 35 हजार रुपए का बैंकिंग बिजनेस का कामकाज प्रभावित हुआ। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कुल 5 हजार ब्रांच, 10 हजार एटीएम , भोपाल 470 ब्रांच और 1100 एटीएम हैं।
छह सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरे
मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन के महासचिव वी.के.शर्मा, साथी संजय कुदेशिया, नजीर कुरैशी, जेपी झवर ने बताया कि आज मध्यप्रदेश सहित देशभर के करीब 5 लाख बैंककर्मी बैंकों के विलय सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं। हड़ताली बैंककर्मियों की मांग है कि खराब ऋणों की वसूली सुनिश्चित कर ऋण चूककर्ताओं पर कड़ी कार्यवाही की जाए, दण्डात्मक शुल्क लगाकर ग्राहकों को प्रताडि़त न किया जाए, सेवा शुल्कों में वृद्धि न की जाए, जमा राशियों पर ब्याज दर बढ़ाई जाए, नौकरी एवं नौकरियों की सुरक्षा पर हमले रोके जाएं, सभी बैंकों में समुचित भर्ती की जाए।
कलरफुल इंकलाबी रैली निकाली
हड़ताल के चलते आज सुबह बैंक कर्मियों की कलरफुल इंकलाबी रैली निकाली। साढ़े 10 बजे ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स रीजनल ऑफिस प्रेस कॉम्प्लेक्स होशंगाबाद रोड एमपी नगर जोन-1 भोपाल के सामने एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी की तत्पश्चात सभा को सबोधित किया।
Published on:
22 Oct 2019 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
