8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल्दी निपटा लें अपने जरूरी काम, अक्टूबर में त्यौहारों के कारण बैंकों की रहेंगी छुट्टियां

- जानिए कब-कब बंद रहेंगे बैंक... - अक्टूबर में कुल 4 रविवार भी हैं...

2 min read
Google source verification

भोपाल। बीते कई महीनों से कोरोना संकट के कारण लोगों को बैंक के काम कराने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में कई दिन बैंक बंद रहने के कारण एक बार फिर से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्टूबर के महीने शनिवार और रविवार के अवकाश के साथ ही नवरात्रि , दूर्गा पूजा, महास्प्तमी, महानवमी, दशहरा, मिलाद-ए-शरीफ, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी बारावफात / लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती / महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा पर कई जगह बैंक बंद रहेंगे।

15 दिन की छुट्टियां अलग-अलग राज्य में होंगी। सभी राज्यों में छुट्टियां केवल चुनिंदा अवसरों पर हैं। साथ ही रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार भी इस लिस्ट में शामिल है लेकिन मध्यप्रदेश में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे ये हम आपको बता रहे हैं।

MUST READ: दिवाली में करें आराम से सफर, तीन और स्पेशल ट्रेनें में शुरु हो चुकी है टिकटों की बुकिंग

अक्टूबर महीने का पहला सप्ताह

अक्टूबर के पहले सप्ताह में 2 अक्टूबर दिन शुक्रवार को गांधी जयंती है इसलिए मध्यप्रदेश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 4 अक्टूबर को रविवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। 10 और 11 अक्टूबर को भी बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे क्योंकि 10 को महीने का दूसरा शनिवार और 11 को रविवार है।

अक्टूबर माह का दूसरा सप्ताह

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में 17 अक्टूबर को कटि बिहु/मेरा चौरन हौबा ऑफ लैनिंगथौ सनामाही (स्थानीय छुट्टी) है। इसकी स्थानीय छुट्टी होती है। वहीं 18 अक्टूबर को रविवार का साप्‍ताहिक अवकाश रहेगा। साथ ही 23 अक्टूबर को दुर्गा पूजा/महासप्तमी (स्थानीय छुट्टी) की स्थानीय छुट्टी रहती है।

MUST READ : यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब 3 दिन नहीं रोज मिलेगी दिल्ली के लिए फ्लाइट

अक्टूबर माह का तीसरा सप्ताह

अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 24 अक्टूबर को दुर्गा पूजा महाअष्टमी, चौथा शनिवार, 25 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश, 26 अक्टूबर को दुर्गा पूजा (विजयादशमी)/ अभिगमन दिवस (स्थानीय छुट्टी), 27 अक्टूबर दुर्गा पूजा (स्थानीय छुट्टी), 28 अक्टूबर दुर्गा पूजा (स्थानीय छुट्टी), 29 अक्टूबर मिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मोहम्मद),(स्थानीय छुट्टी), 30 अक्टूबर बारावफात (ईद-ए-मिलाद), 31 अक्टूबर महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती/कुमार पूर्णिमा (स्थानीय छुट्टी) रहेगी।