
भोपाल.शहर में इस माह दो लिंक रोड के काम को शुभारंभ होगा, जबकि एक सिक्सलेन रोड को आमजन आवजाही के लिए शुभारंभ होगा। दो लिंक रोड जिनमें नर्मदापुरम रोड को रायसेन रोड से जोड़ना व बैरसिया रोड को नरसिंहगढ़ रोड से जोड़ने का काम होगा। ये काम भोपाल विकास प्राधिकरण करेगा। इसके साथ शहर का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट कोलार सिक्सलेन का भी औपचारिक शुभारंभ एक माह में कर दिया जाएगा।ऐसे समझे स्थिति- होशंगाबाद रोड मिसरोद की ओर से जुड़ेगा रायरोन रोड से तो बैरसिया रोड को जोड़ेंगे नरसिंहगढ़ रोड से
- भोपाल विकास प्राधिकरण होशंगाबाद रोड को रायसेन रोड से जोड़ने के लिए मिसरोद की ओर से नोबल अस्पताल से शुरू होकर रायरोन रोड से जोड़ने लिंक रोड बनाएगा। चार किमी की इस रोड को 80 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। 11 मिल बायपास के अलावा ये एक नया रास्ता होगा तो करीब 80 कॉलोनियों को प्रभावित करेगा। उन्हें लाभ देगा। इसका निर्माण इसी माह शुरू होगा।
- दूसरी लिंक रोड मुबारकपुर से नबीबाग तक तय है। ये बैरसिया रोड को नरसिंहगढ़ रोड से जोड़ देगी। इसकी लागत 75 करोड़ रुपए तय की है। ये भी बायपास की समानांतर होगी और करीब 55 कॉलोनियों को प्रभावित करेगी। बीडीए इन 45 मीटर चौड़ी सड़कों के किनारे अपनी नगर विकास योजनाएं तय करेगा। हालांकि अभी रोड का ही काम होगा। ये रोड भी चार किमी लंबी रहेगी। दोनों सड़कों के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट तय किया है। 45 मीटर चौड़ी सड़क से डेढ़ लाख की आबादी को लाभ होगा।
प्रदेश की पहली सीसी रोड कोलार में- सिक्सलेन सीसी रोड चूनाभट्टी से कोलार व आगे गोलजोड़ तक बनाई है। कोलार व संबंधित क्षेत्रों को प्रदेश की पहली सीसी रोड का गौरव प्राप्त हुआ है। सिक्सलेन रोड शुरू होने के बाद से रोड किनारे कोलार के विकास में तेजी की उम्मीद है। काम लगभग पूरा है। एक माह में इसे आमजन के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
Updated on:
07 Sept 2024 09:38 am
Published on:
07 Sept 2024 12:06 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
