
online doctors
भोपाल। राजधानी में इन दिनों इलाज के लिए डॉक्टरों के चयन का नया चलन चल पड़ा है। हेल्थ वेबसाइट के अलावा सोशल मीडिया ग्रुप पर लोग बीमारी डालकर उसके अच्छे चिकित्सकों का नाम मांगते हैं। यहां रायशुमारी के बाद डॉक्टरों का चयन करते करते हैं। हालांकि, इसके कई खतरे हैं। कई बार लोग गलत जानकारी में फंस जाते हैं। सोशल ग्रुप्स में कुछ ऐसे लोग ऐसे भी सक्रिय हैं जो गलत चिकित्सकों से इलाज की सलाह देते हैं। इसके बदले वे डॉक्टरों से प्रति मरीज कमीशन वसूलते हैं। हाल ही में हमीदिया में एक ऐसा मामला सामने आया। मरीज का केस बिगडऩे के बाद उसे हमीदिया में भर्ती होना पड़ा।
इन बीमारियों से जुड़े ज्यादा सवाल
न्यूरो सर्जरी, हार्ट, पेट, ऑर्थोपेडिक और बुखार सहित डायबिटीज समेत अन्य बीमारियों के बारे में ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं।
500 से ज्यादा ग्रुप सक्रिय
अकेले राजधानी में ही इस तरह के ग्रुप से करीब पांच सौ से ज्यादा ग्रुप सक्रिय हैं। जिनसे लाखों लोग जुड़े हैं। यहां डॉक्टर से लेकर सामान खरीदने या बेचने तक की ऑनलाइन सलाह मिलती है।
केस-1
पत्नी को एलर्जी
सोशल मीडिया यूजर विशाल गोटीवाले ने लिखा-मेरी पत्नी को दो साल से एलर्जी है। उसे लगातार छींक, सर्दी, आंखों और चेहरे में सूजन रहती है। किस चिकित्सक को दिखाएं। आधे घंटे में 20 अलग-अलग सुझाव आ गए।
केस-2
आता है बुखार
अरशद खान ने सलाह मांगी। 12 साल के बच्चे को बार-बार बुखार आ जाता है। आराम नहीं मिलता। सही सलाह दें। दिनभर में 150 से अधिक कमेंट आ गए। किसी ने निजी अस्पतालों को लुटेरा बताया तो किसी ने कुछ डॉक्टरों ने नाम सुझाए।
एक्सपर्ट ने आगाह किया
यह सही है कि ऑनलाइन डॉक्टरों की डिमांड बढ़ी है। लेकिन किसी चिकित्सक के संबंध में फैमिली और दोस्तों से अच्छी सलाह मिल सकती है। ग्रुप में रेंडम जानकारी मांगने पर पर कोई खास उद्देश्य से भी डॉक्टर का नाम सुझा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि डॉक्टर की क्वालीफिकेशन और खुद के अनुभव के आधार पर डॉक्टर चुनें।
डॉ.पंकज शुक्ला, पूर्व संचालक, एनएचएम
इन बातों का रखें ख्याल
ऑनलाइन डॉक्टरों से सलाह लेते समय उसी डॉक्टर से सलाल लें, जिनका नाम सरकारी पंजीकृत सूची में दर्ज हो. या फिर जिस डॉक्टर को आप व्यक्तिगत तौर पर पहले से जानते हों। जिस मान्यता प्राप्त और पंजीकृत वेबसाइटों पर सर्च करके आप डॉक्टर को चुन रहे हैं, उन पर पहले डॉक्टर से नाम और उनकी पूरी योग्यता के बारे में जरूर जानकारी ले लें। ऑनलाइन सलाह लेने के लिए वीडियो कॉल का सहारा लें। अगर आप पहले से कोई दवा ले रहे हैं तो उसकी दवा और डॉक्टर का पर्चा भी डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
Published on:
26 Feb 2023 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
