11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गंभीर से पहले राजनीति में हैं ये क्रिकेटर, इस खिलाड़ी के लिए राजीव गांधी ने किया था प्रचार फिर भी मिली थी हार

गंभीर से पहले राजनीति में हैं ये क्रिकेटर, इस खिलाड़ी के लिए राजीव गांधी ने किया था प्रचार फिर भी मिली थी हार

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Mar 23, 2019

bjp

गंभीर से पहले राजनीति में हैं ये क्रिकेटर, इस खिलाड़ी के लिए राजीव गांधी ने किया था प्रचार फिर भी मिली थी हार


भोपाल. भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। माना जा रहा है कि गौतम गंभीर नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। गौतम गंभीर पहले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने किसी पार्टी के की सदस्यता ली हो। इससे पहले कई क्रिकेट खिलाड़ी राजनीति के मैदान में उतर चुके हैं। मध्यप्रदेश में भी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खां पटौदी भी भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।


कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव
मंसूर अली खां पटौदी का भोपाल से गहरा संबंध रहा है। इसी कारण से मंसूर अली खां पटौदी 1991 में भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। राजीव गांधी ने उन्हें टिकट दिया था और प्रचार के लिए भोपाल आए थे। हालांकि पटौदी चुनाव हार गए थे। नवाब पटौदी की पत्नी शर्मिला टैगोर भी राजनीति में सक्रिय रहीं और भोपाल चुनाव प्रचार के लिए आती रही हैं।

भोपाल के नवाब थे मंसूर अली खान
हमीदुल्ला खान भोपाल के आखिरी नवाब थे। उनकी दो बेटियां थीं, आबिदा सुल्तान और साजिदा सुल्तान। नवाब का कोई बेटा नहीं था। रियासतों की उत्तराधिकारी चुनने की नीति के अनुसार बड़ी संतान को पिता की संपत्ति पर उत्तराधिकार मिलता था। इस लिहाज से आबिदा सुल्तान नवाब की उत्तराधिकारी थीं लेकिन आबिदा 1950 में पाकिस्तान जाकर बस गईं। 1960 में नवाब का निधन हो गया। बड़ी बेटी आबिदा पाकिस्तान जा चुकी थीं, इसलिए छोटी बेटी साजिदा नवाब की वारिस बन गईं। साजिदा सुल्तान मंसूर अली खान पटौदी की मां थीं।


ये क्रिकेटर भी लड़ चुके हैं चुनाव

नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू 2004 में भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने अमृतसर से आम चुनाव लड़ा और जीता। बाद में उन्होंने इस्तीफा देकर पार्टी छोड़ी दी और 2017 में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस समय वह पंजाब सरकार में पर्यटन, सांस्कृतिक मामलों और संग्रहालयों के मंत्री हैं।

चेतन चौहान
चेतन चौहान ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर उत्तर प्रदेश के अमरोहा से 1991 और 1998 में लोकसभा चुनाव जीता। चेतन चौहान इस समय उत्तर प्रदेश सरकार में युवा और खेल मंत्री हैं।

मुहम्मद अजहरुद्दीन
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मुहम्मद अजहरुद्दीन 2009 में कांग्रेस में शामिल हुए और इसी साल उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट से लोकसभा चुनाव जीते। 2014 में वह अपना चुनाव हार गए थे।