2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी में नाक से खून आने पर तुरंत करें ये 1 काम, नहीं तो हो जाएगी मुश्किल

गर्मी में नाक से खून आने पर तुरंत करें ये 1 काम, नहीं तो हो जाएगी मुश्किल

2 min read
Google source verification
coconut

coconut

भोपाल। गर्मियों के सीजन में कई ऐसी चीजें होती है जिनका सेवन करने से हमारी बॉडी को ठंडक तो मिलती ही है साथ में हम खुद में एनर्जी भी फील करते हैं। साथ ही ये हमे कई बीमारियों से भी बचाए रखती है। गर्मियों में वैसे तो कई फल और सब्जियां हमारी सेहत के लिए फयदेमंद होती है लेकिन अगर इन्हीं गर्मियों में नारियल को खाया जाए तो ये शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। डॉयटीशियन रश्मि श्रीवास्तव बताती है कि नारियल में विटामिन, खनिज, एमिनो एसिड, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

ये हैं नारियल खाने के फायदे

नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। ऐसा इसकी धार्मिक महत्ता के साथ-साथ औषधीय गुणों के कारण कहा जाता है। नारियल में विटामिन, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन और खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। नारियल कई बीमारियों के इलाज में काम आता है। नारियल में वसा और कॉलेस्ट्रॉल नहीं होता है, इसलिए नारियल मोटापे से भी निजात दिलाने में मदद करता है। आइए जानते हैं नारियल के चमत्कारी गुणों के बारे में।

नारियल के ये फायदे भी जानिए

- गर्मियों में नकसीर फूटने की समस्या आम है। अगर आपके साथ भी ये परेशानी है तो जब भी आपकी नाक से खून निकले उस दौरान कच्चे नारियल का पानी का सेवन नियमित रूप से करना फायदेमंद होता है। अगर खाली पेट नारियल का सेवन किया जाए तो खून का बहाव बंद हो जाता है।

- नारियल खाने से याद्दाश्त बढ़ती है। नारियल की गरी में बादाम, अखरोट एवं मिश्री मिलाकर हर रोज खाने से स्मृति में बढ़ती है। बच्चों को नारियल खिलाना चाहिए, इससे बच्चों का दिमागी विकास होता है।

- अगर नींद न आने की समस्या है तो नारियल का सेवन कीजिए। नियमित रूप से रात के खाने के बाद आधा गिलास नारियल का पानी पीना चाहिए।

- इससे नींद न आने की समस्या खतम होती है और नींद अच्छी आती है।

- नारियल तेल में बादाम को मिलाकर तथा बारीक पीसकर सिर पर लेप लगाना चाहिए। इससे सिरदर्द में तुरंत आराम होता है।

- बालों में रूसी की समस्या के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद है। नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी एवं खुश्की से छुटकारा मिलता है।

- पेट में कीड़े होने पर सुबह नाश्ते के समय एक चम्मच पिसा हुआ नारियल का सेवन करने से पेट के कीड़े बहुत जल्दी मर जाते हैं।

- मुहांसों से निजात दिलाने में भी नारियल बहुत फायदेमंद होता है। नारियल के पानी में खीरे का रस मिलाकर सुबह-शाम नियमित रूप से लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे मिटते हैं और चेहरा सुंदर एवं चमकदार होता है। नारियल के तेल में नींबू का रस अथवा ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लेप करने से भी मुहांसे समाप्त होते हैं।

- मोटापा कम करने में नारियल बहुत फायदेमंद है। नारियल में कॉलेस्ट्रॉल और वसा नहीं होता है। इसलिए नारियल का सेवन करके वजन को घटाया जा सकता है।