1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद के समर्थन में आए सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय! जानिये क्या बोला सवर्ण समाज….See Video

शहर में जगह जगह st/sc एक्ट के विरोध...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 6 Sep 2018, 2:50 PM IST

protest

Video- बंद के समर्थन में आए सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय! जानिये क्या बोला सवर्ण समाज....

भोपाल। एससीएसटी एक्ट संशोधन के विरोध में गुरुवार सुबह से ही मध्यप्रदेश की राजधानी में भारत बंद का असर देखने को मिला। एक ओर जहां कई स्कूल कॉलेज सहित पेट्रोल पंप बंद रहे। वहीं शहर में जगह जगह st/sc एक्ट के विरोध में लोग प्रदर्शन करते देखे गए।

वहीं इस दौरान एक खास मामला तब सामने आया जब विट्ठल मार्केट में CM शिवराज सिंह के बेटे की फूलों की दुकान भी बंद रही। वहीं दूकान के सामने प्रदर्शन कर रहे सवर्णों का कहना था कि CM शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने भी बंद के समर्थन में दुकान बंद की है।

पूरे भोपाल में दिखा बंद का असर...
राजधानी भोपाल में सुबह से ही बंद का असर देखने को मिला जहां एक ओर पेट्रोल पंप सहित अधिकांश स्कूल बंद रहे। वहीं व्यापारिक प्रतिष्ठान भी इस दौरान पूरी तरह से बंद रखे गए।

भोपाल में न्यू मार्केट और रोशनपुरा पूरी तरह बंद रहा। जबकि पेट्रोल पंप के बाहर केवल साफ सफाई होती रही। जबकि वाहन चालकों को पेट्रोल पंप बंद रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

कुल मिलाकर सवर्णों के भारत बंद का असर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी दिखाई दे रहा है। कई दुकानों के ताले नही खुले है, बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

स्कूल, कॉलेज और व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद हैं। हालांकि यह धारा 144 लागू नहीं की गई है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। चौराहों पर पुलिस तैनात किया गया है। खुद कलेक्टर और डीआईजी शहर का दौरा कर रहे है।

व्यापारियों का प्रदर्शन...
वहीं न्यू मार्केट में व्यपारियों ने st/sc एक्ट के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नारे लगाते हुए सरकार पर भी निशाना साधा। जबकि कई जगहों पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन के लिए एक नया तरीका इजाद करते हुए। आधे चेहरे को रंग लगाकर हाथों में बैनर लेकर इस एक्ट का विरोध किया।

सीएम पुत्र कार्तिकेय की दूकान रही बंद...
इस बंद में सबसे खास बात ये सामने आई है कि सीएम शिवराज के बेटे ने भी सवर्णों के भारत बंद का समर्थन किया है और उन्होंने अपनी दुकान नही खोली है। दुकान बंद करने को लेकर अब कई तरह से सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या सीएम सर्वणों के इस बंद के समर्थन में है।

दरअसल, सवर्णों ने भारत बन्द के लिए व्यापारियों से दुकान बंद करके समर्थन देने की अपील की थी, कार्तिकेय ने भी अपनी फ्लॉवर शॉप बंद करके सांकेतिक समर्थन दिया।

इस बंद को लेकर अब कई राजनैतिक कयास निकाले जा रहे है। क्यूंकि अधिकाँश व्यापारियों ने आज बंद के समर्थन में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं।ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज के बेटे कार्तिकेय द्वारा दुकान बंद करने को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे है। चर्चाओं का बाजार गर्म है।

बता दे कि सीएम पुत्र कार्तिकेय की एक फूलों की दुकान भोपाल के बिट्टन मार्केट स्थित इंदिरा कॉम्प्लेक्स में है। इस दुकान को सुंदर फ्लोरिका नाम दिया गया है।

इसकी शुरुआत कार्तिकेय ने स्टार्टअप के रूप में की थी। आउटलेट में 200 रुपए से लेकर 1140 रुपए तक के फूलों के बुके मौजूद हैं। इसके अलावा पुणे से भी खास किस्म के फूल आर्डर पर मंगाए जाते है।

ये देख रहे हैं व्यवस्था...
राजधानी भोपाल में भले ही धारा 144 लागू नहीं की गई है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। चौराहों पर पुलिस तैनात किया गया है। खुद कलेक्टर और डीआईजी शहर का दौरा कर रहे है।