22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सशक्त नारी, उज्जवल भविष्य’ के संकल्प के साथ भव्य शपथ ग्रहण

bhopal news: 'मैना सुन्दरी संभाग' एवं 'पद्मावती संभाग' का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

2 min read
Google source verification
bpl

women empowerment oath ceremony sakshakt nari ujjwal bhavishya

bhopal news: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सामाजिक परिवेश में सेवा और समर्पण की एक नई इबारत लिखते हुए 'मैना सुन्दरी संभाग' एवं 'पद्मावती संभाग' का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस गौरवशाली आयोजन के साथ ही वर्ष 2026-2028 के नवीन सत्र का विधिवत शंखनाद किया गया। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु प्रांतीय अध्यक्ष माधवी शाह (ग्वालियर) द्वारा प्रदत्त दूरदर्शी प्रोजेक्ट 'सशक्त नारी, उज्जवल भविष्य' रहा, जिसे आगामी कार्ययोजना का आधार बनाया गया है।

राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिलाई गई सेवा की शपथ

समारोह की मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय परामर्शदात्री आदरणीय आशा विनायका ने दोनों संभागों के प्रांतीय एवं संभागीय पदाधिकारियों सहित मैना सुन्दरी संभाग के अंतर्गत आने वाली सभी 21 शाखाओं की कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में उपस्थित मातृशक्ति को प्रेरित करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति सेवा में निहित है। उन्होंने भी नव-निर्वाचित सदस्यों को दया, करुणा और अहिंसा की भावना को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सहायता हेतु तत्पर रहने का संकल्प दिलाया।

प्रांतीय विजन और मानवीय संवेदनाएं

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरामणी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष वंदना सिंघई की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता संभाग अध्यक्ष संगीता तारण ने की। कार्यक्रम के दौरान एक अत्यंत भावुक क्षण तब आया जब विश्व के विभिन्न कोनों में चल रहे युद्ध की विभीषिका पर चर्चा की गई। मानवता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए, सभी सदस्यों ने युद्ध में अपनी जान गंवाने वाली निर्दोष आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से विश्व शांति की प्रार्थना की।

सांस्कृतिक छटा और सहभागिता

समारोह का मंगलारंभ बी.एच.एल. शाखा की सदस्यों द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय मंगलाचरण से हुआ। इसके उपरांत एरा शाखा की बहनों ने अत्यंत मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन ललित मनया द्वारा अपनी ओजस्वी शैली में किया गया। इस अवसर पर अनीता जैन, संगीता चौधरी, पद्मा, सुलेखा जैन, मेघा जैन, सविता मान्य, बबीता जैन एवं परिषद की अन्य गणमान्य महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे सामूहिक सहभागिता के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।