
सम्मेद शिखर पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में भारत बंद, देखें वीडियो
भोपाल. जैन समाज के महातीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने के विरोध में बुधवार को मध्यप्रदेश में जमकर विरोध देखने को मिल रहा है, एक दिन पहले से किए गए भारत बंद के आह्वान के तहत सुबह से इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, देवास सहित सभी बड़े शहर सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में बंद का असर देखा गया, जैन समाजजनों ने तो इस दिन दुकानें खोली हीं नहीं, वहीं अन्य दुकानें भी बंद रही।
जानकारी के अनुसार झारखंड के गिरिडीह स्थित जैन तीर्थ सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल बनाने का नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही जैन समाज का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है, कई जिलों में धरने प्रदर्शन के बाद बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया, जिसके तहत एमपी के कई जिलों में बंद रहा, सुबह से दुकानें बंद रहने के आमजन भी परेशान होते नजर आए, कपड़ा, सराफा सहित अन्य बाजार बंद रहने से शहरों में सन्नाटा पसरा रहा।
रैली में शामिल हुए हजारों जैन समाजजन
सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाए जाने के विरोध में बुधवार सुबह से ही जैन समाज की महिला, पुरुष, बच्चे और युवा सभी रैली में शामिल हुए, रैली शहरों के मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित नहीं करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया, रैली में हजारों की संख्या में जैन समाजजन शामिल हुए, इस कारण जहां से रैली निकाली, जैन समाजजनों का सैलाब नजर आया।
Published on:
21 Dec 2022 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
