
भस्मी रमैय्या दल के झांझ-मंजीरे
उज्जैन. श्रावण मास में बाबा महाकाल की सवारी में झांझ-मजीरे व डमरू से अलग ही पहचान बनाने वाले भस्मी रमैय्या दल अब साउथ की फिल्मों में भी दिखाई देगा। दल के 50 सदस्यों ने हैदराबाद में रामौजी फिल्मसिटी में हरिहरा वीरा मल्लू (हिंदी नाम हर हर महादेव) फिल्म की शूटिंग में शामिल हुए। यहां सनातन धर्म की वेशभूषा में कलाकारों ने झांझ-मंजीरे व डमरू की आकर्षक प्रस्तुति दी। हरिहरा वीरा मल्लू फिल्म तेलगू, हिंदी सहित पांच भाषा में बन रही है। फिल्म के अभिनेता पल्लवी किशन हैं, जोकि अभिनेता चिरंजीवी के छोटे भाई है।
फिल्म में भस्मी रमैय्या दल ने आक्रांताओं से लोहा लेने वाले हिंदू राजा के युद्ध में जोश भरने के लिए न केवल साथ रहे बल्कि अपनी संगीत से हिंदुत्व की अलख जगाते दिखे। खास बात यह कि पहली बार शहर के किसी दल ने साउथ की फिल्म में अपनी प्रस्तुति दी।
भस्मी रमैय्या दल महाकाल की सवारी में अपनी प्रस्तुति देता है। दल के 50 सदस्य एक साथ झांझ-मजीरे व डमरू के साथ इस तरह प्रस्तुति देते हैं कि हर कोई इसकी आवाज पर मंत्रमुग्ध हो जाता है। कभी तेज तो कभी मद्धम आवाज भक्ति भाव के साथ दिल-दिमाग को झकझोर देती है। कलाकारों का पहनावा भी उन्हें सबसे हटकर दिखाई देता है।
अभिनेता चिरंजीवी के छोटे भाई है पल्लवी किशन
हरिहरा वीरा मल्लू फिल्म तेलगू, हिंदी सहित पांच भाषा में बन रही है। भस्मी रमैय्या दल के संस्थापक प्रवीण मादुस्कर व मंडल प्रमुख मधुरम सरकार ने बताया कि फिल्म के अभिनेता पल्लवी किशन हैं, जो अभिनेता चिरंजीवी के छोटे भाई है। यह फिल्म मार्च 2023 तक पूरी होगी। तीन दिन चली शूटिंग में सभी कलाकार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक स्टूडियो में रहते थे। मादुस्कर के मुताबिक पल्लवी किशन ने फिल्म रीलिज होने से पहले महाकाल दर्शन की इच्छा भी जताई है।
Published on:
11 Dec 2022 01:56 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
