13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोज का कर्मचारी प्रैक्टिकल फाइल चोरी करते धराया.. देखें पूरा मामला!

आउट सोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से इसे विवि में रखा गया था

2 min read
Google source verification
BHOJ

भोपाल। भोज मुक्त विश्वविद्यालय में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल फाइलें चोरी करते हुए पकड़ा है। कर्मचारी का नाम विकास यादव है। आउट सोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से इसे विवि में रखा गया था। विवि में स्पेशल बीएड पाठ्यक्रम संचालित होता है। विकास इस पाठ्यक्रम के लिए विद्यार्थियों द्वारा जमा की जाने वाली प्रैक्टिकल फाइल को कुछ दिनों बाद चुराकर घर ले जाता था।

अगले सत्र में आने वाले विद्यार्थियों को पैसे लेकर फाइलें बेचता था। बताया जा रहा है कि यह काम वह लंबे समय से कर रहा था। बुधवार को फाइलों का बोरा कक्ष में ले जा रहा था, तब इसकी हरकत विवि में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंचे कुलपति ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें वह पकड़ा गया।

सदर मंजिल को सुधारने अक्टूबर तक का समय तय

भोपाल में सदर मंजिल के रिनोवेशन का काम पूरा करने की समय-सीमा अक्टूबर 2018 तय कर दी है। निगमायुक्त प्रियंकादास ने गुरुवार को यहां निरीक्षण करने के बाद काम की गति बढ़ाने और तय समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्मार्टसिटी के सीईओ चंद्रमौली शुक्ला भी साथ थे। सदर मंजिल का रिनोवेशन काम स्मार्टसिटी के हेरिटेज प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। ये काम राजस्थान की एक कंपनी को दिया गया है, जो इसे पुराने स्वरूप में लौटाने का काम कर रही है। यहां निगमायुक्त ने रिनोवेशन में उपयोग की जा रही सामग्री के बारे में भी जानकारी ली।

हमीदिया अस्पताल की जमीन पर पार्षद का कब्जा

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 2000 बिस्तरों के अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। एक पार्षद ने भी अस्पताल परिसर में कब्जा कर रखा है। कमिश्नर अजातशत्रु श्रीवास्तव के पास गुरुवार को अतिक्रमण की शिकायत पहुंचने पर उन्होंने हमीदिया कैंपस का दौरा किया। उनके साथ कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े भी थे। दोनों ने परिसर अतिक्रमण वाले क्षेत्र को चिह्नित किया।

कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण और पुरानी इमारतों को जल्द हटाए जाने के निर्देश दिए। पार्षद द्वारा जमीन पर कब्जा किए जाने से हमीदिया परिसर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू नहीं हो पाया है। जब तक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं बनेगा, तब तक भवन का उपयोग नहीं हो पाएगा।

कमिश्नर ने अवैध अतिक्रमण हटाने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। यह ट्रीटमेंट प्लांट 5 करोड़ रुपए की लागत से बनना है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की एमबीआर तकनीक से बनाया जा रहा है। पीआरओ हमीदिया अस्पताल, अमृता वाजपेयी ने बताया कि अस्पताल परिसर में अतिक्रमण है। इसे हटाने कई बार पत्र लिखे थे। जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।