5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोजपुर क्लब : क्लब को मिली स्वीमिंग पूल की सौगात

नवनिर्मित स्वीमिंग पूल का लोकार्पण

2 min read
Google source verification
swimming pool

भोपाल। अरेरा कालोनी स्थित भोजपुर क्लब के नवनिर्मित स्वीमिंग पूल का लोकार्पण शनिवार को संपन्न हुआ। क्लब में संचालित क्रासफिट के सदस्यों ने स्वीमिंग पूल में एक्वा स्ट्रेन्थ के सेशन आयोजित किए। इसमें यूथ ने स्वीमिंग पूल में गेम्स का मजा लिया। स्वीमिंग पूल के अलावा यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का टेबल टेनिस हॉल, क्रिकेट के दो टर्फ विकेट, फुटसाल मैदान और बैडमिंटन हॉल जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

इस दौरान मुख्य अतिथि मप्र विधानसभा के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद भोपाल आलोक संजर ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में भोपाल मध्य विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह थे। इस मौके पर एडीजी सुशोभन बैनर्जी, पूर्व विधायक पीसी शर्मा एवं पार्षद गुड्डू चौहान मौजूद रहे।

क्लब के डायरेक्टर एएस सिंहदेव, उपाध्यक्ष भोजपुर क्लब संजय गुप्ता, विनीत अजमानी और जीसी केवलरमानी के अलावा सभी खेल संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। क्लब के आर्किटेक्ट दीपक श्रीवास्तव और शैलेंद्र बागरे का सम्मान किया गया। महिला क्रिकेटर दीपिका शाक्य को क्रिकेट किट प्रदान की गई। स्ट्रांग वुमेन ऑफ इंडिया प्रियंका वैश्य को किट प्रदान की गई।

आईईएस प्ले स्कूल में समर कैम्प शुरू

आईईएस प्ले स्कूल में 3 से 10 वर्ष के बच्चो के लिए 18 दिवसीय समर आरंभ किया गया है। इसमे बच्चों को खेल-खेल में शारीरिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास के लिए आवश्यक सीख दी जाएगी। बच्चो के सम्पूर्ण विकास के लिए सैद्धांतिक अभ्यास के साथ-साथ अन्य एक्टिविटीज का ज्ञान जैसे डांस, ऑर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, हैंड राइटिंग, गीत-संगीत एवं स्पोट्र्स आदि का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। आईईएस प्ले स्कूल द्वारा आयोजित समर कैंप में बच्चे हर एक्टिविटी में बढ़चढकऱ मस्ती-मस्ती में इन गतिविधियों में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

एसआरके विवि में कार्यशाला का समापन

सर्वपल्ली राधाकृष्णन विवि भोपाल के मैकेनिकल विभाग में कंट्रीब्यूशन ऑफ एडवांस इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग टू सोसाइटी विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र बाजपेई तथा शिरीष पांडे (उजास एनर्जी लिमिटेड) ने उद्घाटन किया तथा समापन कार्यक्रम में क्रिस्प से आए विशेषज्ञ डॉ. टीएस वेदी ने किया। इसमे विशेषज्ञ डॉ. एके झा, डॉ. मेराज अहमद, डॉ. सीएम साड़ीवाला तथा डॉक्टर जीआर सेलोकर ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सूक्ष्म एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला जो कि सोसाइटी के लिए काफी कारगर हैं। कार्यक्रम में विवि की डीन शिखा चौधरी, प्राचार्य डॉक्टर योगेश पहाडिय़ा तथा विभाग के प्रमुख डॉ. एमके चोपड़ा का विशेष योगदान रहा। एसआरके विवि के चेयरमैन डॉ. सुनील कपूर ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ कार्यक्रम की सराहना की।