आईआईएफएम के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना स्थानीय निवासियों ने वन विभाग को दी, लेकिन विभाग इस पर हरकत में नहीं आया। तेंदुए का शिकार मरी बकरी तो विभाग ने जब्त कर ली लेकिन घायल बकरी का पंचनामा नहीं बनाने से भी क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। लोगों ने इसकी तस्वीरें भी खींची लेकिन विभाग इसे तेंदुआ मानने से ही इंकार कर रहा है।