29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal Airport: खराब मौसम में भी उतर सकेंगे विमान, शुरू हुई यह नई तकनीक

मध्यप्रदेश में सिर्फ भोपाल एयरपोर्ट पर ऐसा  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Govind Prasad Agnihotri

•

Updated: 2 Dec 2022, 2:06 AM IST

bhopal airport latest news

Bhopal Airport: खराब मौसम में भी उतर सकेंगे विमान, शुरू हुई यह नई तकनीक

भोपाल. राजधानी भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रदेश का पहला आइपी बेस्ड नेवीगेशन सिस्टम शुरू कर दिया गया है। इसकी खासियत यह है कि भोपाल एयरपोर्ट पर अब खराब मौसम में भी विमान उतर सकेंगे। इस सिस्टम के जरिए विमानों को उतरने में पहले से ज्यादा सुरक्षा एवं सहायता प्राप्त हो सकेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी एवं तकनीकी प्रबंधन के अधिकारियों ने लगभग आठ करोड़ रुपए की लागत से स्थापित नई तकनीक का उद्घाटन किया। यह उपकरण साउथ कोरिया एवं कनाडा की कंपनियों से खरीदे गए हैं। दोनों उपकरण लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं।

आसानी से कंट्रोल होगा एयर ट्रैफिक
खराब मौसम पर सभी प्रकार के रेडियो सिग्नल प्राप्त करने में सफल यह सिस्टम विमानों को मार्ग बताने टर्मिनल और आगमन प्रस्थान प्रक्रिया को पहले से ज्यादा सुरक्षित एवं आसान बनाने में सहयोग करेंगे। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि हवाई यातायात नियंत्रित करने के लिए उपकरणों की सबसे ज्यादा उपयोगिता है। भोपाल एयरपोर्ट पर उन्नत किस्म के एयरपोर्ट लगाने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल करने में सहायता मिलेगी।

पायलट से संपर्क में भी आसानी

एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार भोपाल विमानतल के चारों ओर 360 डिग्री पर विमानों को रेडियल एंगुलर सूचना एवं दूरी बताने के लिए इस उपकरण की स्थापना की गई है। इससे दोनों छोर पर 200 नॉटिकल माइल यानी लगभग 370 किलोमीटर तक के रेडियस में एयरक्राफ्ट नेविगेशन कर सकेंगे। इस प्रकार भोपाल एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर से दूर मौजूद विमान की लोकेशन लेकर पायलट से आसानी से संपर्क स्थापित किया जा सकेगा। इस तरह विमानों की लैंडिंग में काफी मदद मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग