भोपाल

लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक! बैंकर्स कमेटी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

इस बार भोपाल के लगभग सभी बैंक शाखाओं के कर्मचारी एवं अधिकारियों की बड़ी संख्या में ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसे में कई बैंकों में तो काम लगभग ठप हो गया है। सबसे बुरी बात तो यह है कि बैंककर्मियों की चुनावी ड्यूटी के कारण वोटिंग के समय कई दिनों तक बैंक बंद रहने की आशंका है। इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा गया है।

2 min read
Oct 17, 2023
कई बैंकों में तो काम लगभग ठप हो गया

एमपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। चुनाव को लेकर कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है जिसमें बैंककर्मियों को भी शामिल किया गया है। इस बार भोपाल के लगभग सभी बैंक शाखाओं के कर्मचारी एवं अधिकारियों की बड़ी संख्या में ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसे में कई बैंकों में तो काम लगभग ठप हो गया है। सबसे बुरी बात तो यह है कि बैंककर्मियों की चुनावी ड्यूटी के कारण वोटिंग के समय कई दिनों तक बैंक बंद रहने की आशंका है। इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा गया है।

चुनाव के पहले कर्मचारियों को चुनाव संबंधी कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें बैंक कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। बताया जाता है कि इस बार इतनी ज्यादा संख्या में बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है कि कई ब्रांच में कर्मचारी ही नहीं बचे। बैंक कर्मचारियों का अलग-अलग चरणों में प्रशिक्षण चल रहा है। इसलिए बैंक शाखाओं में कर्मचारी कम संख्या में पहुंच रहे हैं।

नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स यानि एनओबीडब्ल्यू के वाइस प्रेसीडेंट सुनील सिंह के अनुसार चुनाव एक महाकुंभ की तरह है। इसमें सभी लोगों को बढ़-चढकर हिस्सा लेना चाहिए लेकिन बैंक आवश्यक सेवाओं में आता है। बैंक मैनेजमेंट से चर्चा करने के बाद ही ड्यूटी लगना चाहिए था ताकि ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

इन सेवाओं पर मिले छूट
बैंकों में करेंसी चेस्ट, हैड कैशियर, क्लीयरिंग हाउस, ब्रांच मैनेजर की सेवाएं काफी महत्वपूर्ण होती है। जानकारों का कहना है कि एक भी दिन क्लीयरिंग हाउस एवं करेंसी चैस्ट के कर्मचारियों की ड्यूटी लगने से बैंकिंग का पूरा अर्थ तंत्र ही गड़बड़ा जाता है।

चुनावों में जिन बैंककर्मियों की डयूटी लगाई गई है उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऐसे में कई बैंकों में रूटीन के लेनदेन जैसे जरूरी काम बंद होने की स्थिति आ गई है। कुछेक ब्रांच में तो आज कार्य नहीं होंगे के पोस्टर लगाए गए। चुनावी ड्यूटी के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत वोटिंग के दौरान आएगी। कई बैंकों के पूरे स्टाफ की ड्यूटी लगाई है जिससे बैंकों के चार दिन बंद रहने की आशंका है। अब इस संबंध में स्टेट लेबल बैंकर्स कमेटी यानि एसएलबीसी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

जिले में बैंकर्स की ड्यूटी
केनरा बैंक 222
सेन्ट्रल बैंक 206
पंजाब नेशनल बैंक 184
बैंक ऑफ इंडिया 206
बैंक ऑफ बड़ौदा 200
इंडियन ओवरसीज बैंक 58

Published on:
17 Oct 2023 06:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर