
सिक्स लेन बायपास
एमपी में कई नए हाईवे, एक्सप्रेस वे बनाए जा रहे हैं। राजधानी भोपाल में भी नई सड़कें, बायपास बनाने का प्रस्ताव है। इनमें एक सिक्स लेन बायपास भी शामिल है जोकि राजधानी के दक्षिणी और पश्चिमी इलाके से निकलेगा।
इसे कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जा रहा है जोकि गुरुवार को होगी। बायपास करीब 2900 करोड़ में बनाया जाएगा। इससे इंदौर मुंबई की दूरी घट जाएगी।
यह बायपास मंडीदीप से कोलार से होते हुए इंदौर रोड पर निकलेगा। प्रस्तावित बायपास से नर्मदापुरम की ओर से सीधे सीहोर या इंदौर जाया जा सकेगा। इससे इंदौर की दूरी 25 किमी घट जाएगी। इंदौर के साथ ही मुंबई जानेवाले लोगों को भी इस दूरी के घट जाने से लाभ होगा। सड़क विकास निगम इस बायपास का निर्माण करेगा।
इटारसी भोपाल रेल मार्ग के ऊपर आरओबी बनाया जाएगा- प्रस्तावित बायपास करीब 41 किमी का होगा। यह फोर लेन के साथ ही सिक्सलेन भी होगा। रास्ते में एक सिक्स लेन रेलवे ब्रिज भी बनेगा। इटारसी भोपाल रेल मार्ग के ऊपर आरओबी बनाया जाएगा। बायपास में दो फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे। इसे करीब 2900 करोड़ में बनाया जाएगा।
गुरुवार को हो रही कैबिनेट की मीटिंग में बायपास का प्रस्ताव रखा जा रहा है। यह भोपाल के पास के मंडीदीप को इंदौर से सीधा मिला देगा। बायपास से सबसे ज्यादा लाभ जबलपुर तथा नर्मदापुरम से इंदौर या मुंबई जानेवाले लोगों को मिलेगा। ऐसे वाहन चालकों को राजधानी भोपाल के अंदर नहीं आना पड़ेगा। वे मंडीदीप से सीधे इंदौर की ओर निकल सकेंगे। इससे करीब 25 किमी की दूरी कम हो जाएगी।
एक नजर में प्रस्तावित बायपास
बायपास की लंबाई— करीब 41 किमी
बायपास की लागत— करीब 2900 करोड़
जमीन अधिग्रहण के लिए लगेंगे— 460 करोड़
Published on:
31 Aug 2023 07:50 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
