25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगे शौक थे, तो खर्चा जुटाने लुटेरा बन गया इंजीनियर, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

शक के आधार पर पुलिस अविनव को थाने ले आई। यहां अविनव से दोबारा पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना गुनाहा कबूल कर लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anwar Khan

•

Updated: 18 Jan 2017, 2:12 PM IST

 bhopal police, crime branch, bansal engineering c

bhopal police, crime branch, bansal engineering college bhopal, bansal institute

भोपाल। भोपाल क्राइम ब्रांच ने बुधवार को एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया। उस पर शहर के चूनाभट्टी इलाके में 7 जनवरी को लूट की घटना को अंजाम देने का आरोप है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनव परोहा (19) पिता जगदीश प्रसाद बताया है। आरोपी मकान नंबर 101 अमरनाथ कॉलोनी कोलार का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि वह बंसल इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र। अपनी जरूरतें पूरे करने के लिए उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट का एक मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।




पुलिस के मुताबिक सात जनवरी को चूनाभट्टी इलाके में दिव्या शर्मा नामक युवती का पर्स लूटा गया था। दिव्या शर्मा ने लूट की रिपोर्ट चूनाभट्टी थाने में दर्ज करवाई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।




मुखबिर ने दी थी सूचना
मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि ज्योति टॉकीज के पास एक युवक मंहगे मोबाइल को कम दाम में बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अविनव से पूछताछ की। इस पर अविनव ने बताया कि मोबाइल उसका खुद का है और पैसों की जरूरत होने के कारण कम दाम में बेच रहा है। शक के आधार पर पुलिस अविनव को थाने ले आई। यहां अविनव से दोबारा पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना गुनाहा कबूल कर लिया।