
Bhopal gang rape, bhopal gang rape latest news in hindi, accused recreate rape scene in front of GRP,GRP Bhopal, GRP, Latest gang rape news in hindi
भोपाल। छात्रा से गैंगरेप के चारों आरोपी गोलू, अमर, राजेश और रमेश का पुलिस ने बुधवार को आमना-सामना कराया। पुलिस सभी आरोपियों को वारदात का रिक्रिएशन कराने घटनास्थल पर लेकर पहुंची। वहां अधिकारियों ने देखा कि आरोपी कहां बैठे थे, उन्होंने छात्रा पर हमला कैसे किया। इस दौरान आरोपियों के चेहरे पर सिकन तक नहीं थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके पर आरोपियों ने जो घटनाक्रम बताया और जिसे क्रम से करवाकर मिलाया गया तो वह पीडि़ता के बयानों से पूरी तरह मैच कर गए।
गोलू की गंदी करतूत का शिकार हुए सब
इधर, बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पुलिस आरोपियों को घटना स्थल लेकर जाने वाली थी। इसी बीच जीआरपी के एक सिपाही ने रमेश से घटना के बारे में पूछा। रमेश तुरंत ही खड़ा होकर बोला! साहब यह सब गोलू की गंदी करतूत की वजह से हुआ है। इसी ने पूरी साजिश रची थी। हम लोग लड़की को छोडऩे के लिए कह रहे थे, लेकिन यह नहीं माना। गोलू, अमर और राजेश का स्थायी पता मिल गया है, जबकि, रमेश के पहचान की पुष्टि नहीं कर पाई।
तीन आरोपियों के पते हुए वेरिफाई
चार आरोपियों में से गोलू, अमर और राजेश का स्थायी पता मिल गया है। जबकि, रमेश के पहचान की पुष्टि नहीं कर पाई। पुलिस को अब तक रमेश के पास पहचान संबंधी सरकारी दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। गोलू, रमेश मानसरोवर कांप्लेक्स के पास शांति नगर बस्ती में रहते हैं। पुलिस चारों आरोपियों को लेकर बुधवार को उनके पते पर पहुंंची, जहां पुलिस ने उनका पता वेरिफाई किया। इसके अलावा घटनास्थल से पुलिस ने नाले पानी, जमीन की धूल को सबूत के तौर पर समेटा।
एसआईटी की हुई बैठक
जीआरपी टीआई हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को मामले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी की बैठक हुई। बैठक में अब तक जुटाए गए साक्ष्य समेत १५ दिन के अंदर चालान पेश करने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पुलिस मुख्यालय के भी कई अधिकारी मौजूद रहे।
* चारों आरोपियों को मौके पर ले जाकर अधिकारियों ने घटनास्थल देखा। रिक्रिएशन में पीडि़ता के बताए बयानों की पुष्टि हुई है। इस मामले में पहले ही बेहद गंभीर धाराएं लग चुकी हैं, इसलिए ३२३, ३०७ जैसी धाराओं की जरूरत नहीं है।
- रुचिवद्र्धन मिश्रा, एसपी रेल
Published on:
09 Nov 2017 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
