भोपाल

राजधानी से इन शहरों के बीच शुरू हुईं नियमित ट्रेनें, शिर्डी के लिए विशेष साप्‍ताहिक ट्रेन

नियमित यात्रा करने वाले य़ात्रियों को बड़ी राहत, ओवरनाइट ट्रेन 14 अप्रैल से शुरू

2 min read
Apr 15, 2022

भोपाल. देशभर में कोराना संक्रमण के बाद बंद की गई कई ट्रेन अब फिर से शुरू की जा रही है जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश की राजधानी भोपाल से इंदौर के बीच नियमित ट्रेन सेवा को 14 अप्रैल से बहाल कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 19303/19304 इंदौर-भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस ओवरनाइट ट्रेन शुरू होने से इस रूट के हजारों यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

ट्रेन की टाइम टेबल
इंदौर - भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन जिसकी गाड़ी संख्या 19303 प्रतिदिन इंदौर से 23:15 बजे शुरू होगी जो देवास में 23:41 बजे, उज्जैन में अगले दिन 00:40 बजे, तराना रोड स्टेशन पर 01:21 बजे, मक्सी स्टेशन पर 01:48 बजे, बेरछा स्टेशन पर 02:05 बजे, काली सिंध स्टेशन पर 02:20 बजे, सुजालपुर स्टेशन पर 02:51 बजे, कालापीपल स्टेशन पर 03:06 बजे, परबति स्टेशन पर 03:20 बजे, सिहोर स्टेशन पर 03:36 बजे और भोपाल स्टेशन पर 05:10 बजे पहुंचेगी। पश्चिम रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन 14 अप्रैल 2022 से नियमित समय सारिणी के अनुसार शुरू हो गई है। इस गाड़ी में एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, पांच स्लीपर श्रेणी, आठ जनरल कोच और दो एसएलआरडी सहित कुल 16 कोच लगाए गए हैं।

वापसी की समय सारणी
भोपाल - इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन गाड़ी संख्या 19304 प्रतिदिन 15 अप्रैल से भोपाल स्टेशन से 23:10 बजे चलकर सिहोर स्टेशन पर 23:51 बजे, परबति स्टेशन पर अगले दिन 00:07 बजे, कालापीपल स्टेशन पर 00:22 बजे, शुजालपुर स्टेशन पर 00:36 बजे, कालीसिंध स्टेशन पर 01:06 बजे, बेरछा स्टेशन पर 01:18 बजे, मक्सी स्टेशन पर 01:43 बजे, तराना रोड स्टेशन पर 01:52 बजे, उज्जैन स्टेशन पर 02:50 बजे, देवास स्टेशन पर 03:41 बजे और इंदौर स्टेशन पर 04:55 बजे पहुंचेगी।

भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस
भोपाल-उज्‍जैन एक्‍सपेस 15 अप्रैल से फिर से शुरू हो गई है। 15 अप्रैल से भोपाल-उज्जैन (ट्रेन संख्‍या 09200) प्रतिदिन भोपाल स्टेशन से सुबह 06.20 बजे चलेगी, संत हिरदाराम नगर पर 06.48 बजे और उज्जैन स्टेशन पर सुबह 11.00 बजे पहुंच जाएगी। वही वापसी में उज्जैन स्टेशन से शाम को 5.10 बजे चलेगी, संत हिरदाराम नगर पर रात 9.45 बजे और भोपाल स्टेशन पर 10.15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का बीच के सभी स्टेशनों जिनमें बकनियाँ, फंदा, पचवान, सीहोर, बकताल, पारबती, जोबरी, कालापीपल, चकरोड, शुजालपुर, मोहम्मदखेड़ा, अकोदिया, बोलाई, कालीसिंध, किसोनी, बेरछा, पीरमरोद, मक्सी, तराना रोड, ताजपुर और पिंगलेश्वर स्टेशन पर होल्ट होगा।

शिर्डी के लिए विशेष साप्‍ताहिक ट्रेन
प्रदेश के रेल यात्रियों को एक और ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है जो सीधे शिर्डी के लिए भोपाल से होकर जाएगी। जयपुर के ढेहर का बालाजी से साईं नगर शिर्डी के बीच चलने वाली विशेष गाड़ी 10-10 ट्रिप ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन का भोपाल, इटारसी और हरदा स्टेशन पर स्टॉपेज रहेगा। यह ट्रेन 22 अप्रैल से 24 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को जयपुर से चलेगी और साईं नगर शिर्डी से 24 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

Published on:
15 Apr 2022 06:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर