VANDE BHARAT रेल यात्रियों का सफर अब और आसान व सुविधाजनक बन गया है। प्रदेश से न केवल कई प्रीमियम ट्रेन चलाई जा रहीं हैं बल्कि यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए इनमें समय-समय पर सुधार और परिवर्तन भी किए जा रहे हैं। यहां तक कि वंदेभारत एक्सप्रेस की भी मरम्मत और नए सिरे से सजावट की जा रही है। रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस की हाल ही में झांसी की रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी में मरम्मत कराई गई। इससे पहले रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस को भी झांसी में ही मरम्मत और सजावट के लिए भेजा गया था। मरम्मत के बाद प्रीमियम ट्रेन मानो दोबारा नई हो गईं, इनकी रंगत पूरी तरह बदल गई। वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर और लक्जीरियस बन जाएगा।