scriptअंतिम तारीख बीती, 18697 निजी स्कूलों ने नहीं दी कोरोना काल में वसूली गई फीस की जानकारी | bhopal news | Patrika News

अंतिम तारीख बीती, 18697 निजी स्कूलों ने नहीं दी कोरोना काल में वसूली गई फीस की जानकारी

locationभोपालPublished: Oct 20, 2021 11:05:37 pm

Submitted by:

manish kushwah

शिक्षा विभाग ने नाफरमानी करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

अंतिम तारीख बीती, 18697 निजी स्कूलों ने नहीं दी कोरोना काल में वसूली गई फीस की जानकारी

अंतिम तारीख बीती, 18697 निजी स्कूलों ने नहीं दी कोरोना काल में वसूली गई फीस की जानकारी

भोपाल. कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई और इस दरमियान अभिभावकों से वसूली गई फीस की जानकारी सार्वजनिक करने में प्रदेश के निजी स्कूल आनाकानी कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार स्कूल फीस समेत अध्यापन की जानकारी 18 अक्टूबर तक विभाग के पोर्टल पर अपडेट करनी थी। इसके बावजूद 37072 स्कूलों में से महज 18697 ने जानकारी मुहैया कराई है। 18697 निजी स्कूलों ने जानकारी अपडेट नहीं की। अब विभाग ने कलेक्टरों को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि कलेक्टर अपने स्तर पर स्कूलों से जानकारी अपलोड करवाएं।
प्रदेश में निवाड़ी, टीकमगढ़, शहडोल, उज्जैन, अनूपपुर, बड़वानी, अशोकनगर, कटनी मुरैना, श्योपुर, डिंडौरी, रीवा, शिवपुरी, रायसेन, सीधी, धार, सतना, खरगोन, भिण्ड और इंदौर में पचास फीसदी से कम स्कूलों ने प्रविष्टि की हैं।
ये जिले आगे
जिला स्कूल जानकारी दी
होशंगाबाद 540 422
नीमच 514 381
मंडला 231 164
हरदा 285 201
उमरिया 203 142
ये जिले पीछे
जिला स्कूल जानकारी दी
इंदौर 2344 632
भिण्ड 1024 317
खरगोन 766 246
सतना 1263 433
धार 1098 384
ये है मामला
कोरोना काल में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 19 अगस्त 2021 को आदेश दिया था कि सभी निजी स्कूल फीस संबंधी जानकारी सार्वजनिक करें। इसके लिए चार सप्ताह का समय दिया गया था। स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर फीस की जानकारी और अध्यापन कार्य का विवरण 18 अक्टूबर तक अपलोड किया जाना था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो