9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Politics: एमपी कांग्रेस को फिर झटका, राकेश सिंह यादव भाजपा में शामिल

MP Congress News- मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर टूट हो गई...। इंदौर के प्रभावशाली नेता एवं कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने असंतोष के चलते भाजपा ज्वाइन कर ली...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 09, 2026

mp bjp

mp bjp- कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने गुरुवार को भाजपा ज्वाइन कर ली।

Rakesh Singh Yadav joins BJP- मध्यप्रदेश कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सीनियर नेता राकेश सिंह यादव ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के समक्ष भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर राकेश सिंह यादव ने बीजेपी की सदस्यता ले ली। हेमंत खंडेलवाल ने राकेश सिंह को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक सियासत गर्मा गई है। पिछले दिनों राज्यसभा में भाजपा से चोट खा चुकी कांग्रेस को गुरुवार को एक बार फिर झटका लगा है। कांग्रेस के महासचिव रह चुके राकेश सिंह यादव ने पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। पिछले सप्ताह उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों के साथ प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी, जो गुरुवार को सही साबित हुईं।

राकेश सिंह यादव इंदौर क्षेत्र में काफी प्रभाव रखते हैं। पिछले दिनों इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने जीतू पटवारी और प्रदेश संगठन प्रभारी हरीश चौधरी की कार्यशैली पर बेहद तीखे सवाल उठाए थे। तब पूरे घटनाक्रम ने राजनीति के साथ ही कांग्रेस के भीतर मची असंतोष की लहर को उजागर कर दिया था।

ये लगाए थे आरोप

राकेश सिंह यादव ने जीतू पर सीधा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि इस अहम पद के लिए जीतू पटवारी बिल्कुल भी योग्य नहीं हैं। जीतू के नेतृत्व में पार्टी का संगठन कमजोर होता जा रहा है। वे मनमाने ढंग से फैसले लेते हैं। राकेश सिंह यादव ने यह भी कहा था कि संगठन में आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह खत्म है और जो कार्यकर्ता असहमति की आवाज उठाता है,उसे दबाने की कोशिशें की जाती है। हरीश चौधरी पर भी आरोप लगाते हुए राकेश सिंह यादव ने कहा था कि उन्होंने पंजाब चुनाव के वक्त टिकटों की सौदेबादी की थी, जिसके एवज में पटवारी की ओर से उन्हें एक महंगी डिफेंडर गाड़ी दी गई थी।