21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छह साल बाद होली की रात रही इतनी सर्द

भोपाल. इस बार मौसम के बिगड़े मिजाज का असर होली पर्व पर भी दिखाई दिया, हांलाकि धुलेंडी के दिन शहर में दिन भर मौसम साफ रहा और धूप भी खिलती रही, लेकिन मौसम में ठंडक बरकरार रही।

less than 1 minute read
Google source verification
छह साल बाद होली की रात रही इतनी सर्द

छह साल बाद होली की रात रही इतनी सर्द

छह साल बाद होली की रात काफी सर्द रही, वहीं दिन में भी दूसरी बार तापमान 31 डिग्री से कम रहा। इसके पहले 2017 में इस तरह की स्थिति बनी थी। बुधवार को दिन भर मौसम साफ रहा। इसके कारण लोगों ने जमकर होली खेली, हांलाकि शाम के समय तेज हवाओं के कारण मौसम में ठंडक रही।

शहर में गुरुवार को मौसम खुला रहा, दिन में धूप खिलती रही, लेकिन उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई और बुधवार के मुकाबले एक डिग्री से अधिक की गिरावट आ गई। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया था।