8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेट्रो की ‘ऑरेंज लाइन’ के लिए टूटेंगे 300 मकान-दुकान ! रहवासियों में दहशत

Metro Project: शहर में पुल बोगदा के पास ब्लू लाइन व ऑरेंज लाइन का इंटरचेंज स्टेशन बनना तय है....

2 min read
Google source verification
Metro Project

Metro Project प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

Metro Project: मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट की ऑरेंज लाइन के लिए पुल बोगदा के दोनों तरफ काम शुरू हो गया है। बीते दिन यहां पर बाधक मकानों को तोड़ा गया। रहवासियों के अनुसार यहां मंदिर के सामने स्थित भवन को हटाया। यहां से लाइन का काम स्टेशन की ओर बढ़ रहा है। दूसरी ओर जहांगीराबाद की ओर भी काम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पुल बोगदा के पास ब्लू लाइन व ऑरेंज लाइन का इंटरचेंज स्टेशन बनना तय है। सोमवार को इसके लिए गणेश मंदिर, रिगलिया कॉलोनी, छोला विश्राम घाट, मैकेनिकल मार्केट, फूटा मकबरा, गौर मार्केट, मनोहर डेयरी, राम मंदिर, गुरबख्श की तलैया के साथ नया कबाड़ खाना, थाना हनुमानगंज, हमीदिया रोड, अल्पना टॉकीज तक पेड़ों की कटाई की गई।

दुकानदार और रहवासियों में दहशत

जानकारी के लिए बता दें कि जहांगीराबाद बाजार ब्लू लाइन के लिए मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 300 निर्माण (मकान-दुकान) चिह्नित किए हैं। रहवासी रवि सक्सेना के अनुसार जिन घरों के पूरे दस्तावेज है, उन्हें भी मुआवजा नहीं दिया है। दुकानदार व रहवासी दहशत में है। हालांकि तोड़फोड़ के दौरान अफसर मौजूद रहेंगे।

शुरु होगा रैंप का निर्माण

शहर में सिंधी कॉलोनी क्षेत्र के पास प्रस्तावित मेट्रो रैंप का निर्माण कार्य इसी सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। इससे अंडरग्राउंड और एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर को जोड़ने में मदद मिलेगी और मेट्रो निर्माण की गति को नई रफ्तार मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार रैंप का निर्माण तकनीकी रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। इसी स्थान से मेट्रो ट्रेन भूमिगत सेक्शन से बाहर निकलकर एलिवेटेड ट्रैक पर आएगी। इसके लिए पहले से सभी जरूरी सर्वे, डिजाइन और तकनीकी स्वीकृतियां पूरी कर ली गई हैं। निर्माण एजेंसी को साइट सौंप दी गई है और मशीनरी भी आने लगी है।

शुरु हो चुकी खुदाई

स्थानीय प्रशासन ने निर्माण के दौरान यातायात प्रबंधन को लेकर योजना तैयार कर ली है। यहां आंशिक ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा, ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो। गौरतलब है कि अंडरग्राउंड मेट्रो रेल स्टेशन के लिए रेलवे स्टेशन के पास पहले ही खुदाई शुरू हो चुकी है। मेट्रो परियोजना से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि रैप का काम शुरू होने से अंडरग्राउंड सेक्शन का निर्माण भी तय समय सीमा में पूरा करने में मदद मिलेगी।