
Kamal Nath Government:
भोपाल/ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई करने के बाद कमलनाथ सरकार ( kamal nath government ) ने दूसरी बड़ी सौगात दी है। अब प्रदेश के बड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की तरह यह कर्मचारी भी 62 साल में सेवानिवृत्त होंगे। इससे पहले रिटायरमेंट की उम्र 60 साल थी। मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ( General Administration Department ) ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
कमलनाथ सरकार इन दिनों कर्मचारियों पर मेहरबान हैं। हाल ही में प्रदेश के 16 हजार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर दिया गया। वे नियमित सरकारी कर्मचारी बन गए। इसके बाद उनकी सेवानिवृत्ति की आयु भी 60 से 62 कर दी है। इस फैसले के बाद मध्यप्रदेश के इन सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब यह सभी कर्मचारी दो साल ज्यादा नौकरी कर पाएंगे।
16 हजार कर्मचारियों को फायदा
कमलनाथ सरकार के इस फैसले का लाभ प्रदेश के 16 हजार कर्मचारियों को मिलेगा। यह कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी थे, जिन्हें हाल ही में स्थाई कर दिया गया। इसके बाद इन कर्मचारियों के वेतन में काफी इजाफा हो गया। जबकि अब यह कर्मचारी प्रदेश के अन्य कर्मचारी और अधिकारियों की तरह 62 साल की उम्र तक नौकरी कर सकेंगे। इस फैसले के बाद मध्यप्रदेश के इन कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की है।
हाल ही में दिया महंगाई भत्ता
-हाल ही में कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश के साढ़े चार लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की। अब उनका महंगाई भत्ता 12 फीसदी कर दिया गया।
-इसके बाद साढ़े चार 85 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोत्तरी कर दी गई।
-संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश दिए गए थे।
MUST READ
Updated on:
30 Aug 2019 03:45 pm
Published on:
30 Aug 2019 03:40 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
