दरअसल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लेने पहुंची साध्वी प्रज्ञा ने इस बात की आशंका जाहिर की है। सांसद प्रज्ञा ने एक किस्सा सुनाते हुआ कहा कि मैं जब चुनाव लड़ रही थी, तब एक महाराज जी आए थे तो उन्होंने कहा था कि ये बहुत बुरा समय चल रहा है। विपक्ष एक शक्ति का प्रयोग आपकी पार्टी और उसके नेताओं के लिए कर रहा है। ऐसे में आप सावधान रहें।