scriptभोपाल रेप-मर्डर केस: इस हैवान का ठसक तो देखिए, चेहरे पर शिकन तक नहीं…! | bhopal rape and murder case: accused vishnu arrested from khandwa | Patrika News
भोपाल

भोपाल रेप-मर्डर केस: इस हैवान का ठसक तो देखिए, चेहरे पर शिकन तक नहीं…!

गिरफ्तार दरिंदे का बॉडी लैंग्वेज बता रहा है कि उसे अपनी करनी पर पछतावा नहीं!

भोपालJun 10, 2019 / 03:15 pm

Pawan Tiwari

bhopal rape and murder case
भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दस साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना से लोगों में आक्रोश है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लोग उसे फांसी पर चढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने खंडवा से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन उसके बॉडी लैंग्वेज को देख नहीं लगता है कि उसे अपने किए पर पछतावा है।
दरअसल, रविवार को भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। सोमवार की सुबह पुलिस ने आरोपी विष्णु को खंडवा के ओंकारेश्वर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तारी की बाद कहा है कि आरोपी के खिलाफ 48 घंटे के अंदर चार्जशीट दाखिल करेंगे।
इसे भी पढ़ें: बड़ी खबरः मासूम से रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आक्रोशित लोगों ने सरकार से की ये मांग

 

नहीं लगा किए पर है उसे अफसोस
भोपाल रेप केस के आरोपी विष्णु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद भी वह ठसक में दिख रहा था। उसके चेहरे को देख जरा भी नहीं लगा रहा था कि उसके अपनी करनी पर पछतावा है। वह अकड़ में ही दिखाई दे रहा था। न तो इस हैवानित भरे करतूत पर उसे शर्मिंदगी का एहसास हो रहा था और न ही गिरफ्तारी के बाद उसके मन में पुलिस खौफ। बॉडी लैंग्वेज उसका बता रहा था कि वो कितना बड़ा हैवान है।
फांसी की मांग
आरोपी विष्णु की गिरफ्तारी के बाद हर भोपालवासी की यही मांग है कि इसे फांसी दो। मासूम बच्ची की पिता ने भी इस हैवान विष्णु को फांसी देने की मांग की है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी पीड़ित परिवार से जाकर मुलाकात की। शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा कि रूह कंपा देने वाली इस घटना के लिए आरोपी को फांसी पर चढ़ाया जाए। उस इलाके के लोगों ने भी थाने का घेराव किया और इसे फांसी देने की मांग की।
इसे भी पढ़ें: भोपाल रेप केस: पीड़ित परिवार से मिल भावुक हुए शिवराज, कहा- बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिसवाले मांग रहे थे गुटखा

 

आरोपी के घर में थी मासूम की चूड़ियां
घटना के बाद पुलिस को विष्णु के घर से कई साक्ष्य मिले हैं। इसने मासूम बच्ची के साथ घर में दरिंदगी की थी। पुलिस को इसके घर से मासूम बच्ची की टूटी हुईं चूड़ियां और खून के धब्बे मिलें। आरोपी विष्णु एक साल पहले ही इस झुग्गी में किराए पर रहने आया था।
इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या, कांस्टेबल ने पिता से मांगे चाय-नाश्ते के पैसे, उबाल पर राजधानी

छोड़ चुकी है पत्नी
हैवान विष्णु की पत्नी भी उसे छोड़ चुकी है। इस झुग्गी में वह अपनी मां के साथ रहता था। साथ ही जब मासूम बच्ची के परिजन अपनी बिटिया को ढूंढ रहे थे, तब ये भी साथ दे रहा था। ताकि किसी को कोई शक नहीं हो। घटना के बाद से उसकी मां भी गायब हो गई है।

Home / Bhopal / भोपाल रेप-मर्डर केस: इस हैवान का ठसक तो देखिए, चेहरे पर शिकन तक नहीं…!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो