1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में अब तक 27.72 इंच हुई बारिश, बड़े तालाब सहित डैम भी हुए ओवरफ्लो

भोपाल में भारी बारीस के चलते लगातार बढ़ रहा जल स्तर, कलियासोत और भदभदा डैम के सभी गेट खुले

2 min read
Google source verification
maxresdefault.png

भोपाल.मध्य प्रदेश में मानसून के दस्तक देने के बाद से पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पिछले 1 हफ्ते से भोपाल में लगातार बारिश होने के चलते नदी नाले उफान पर आ चुके हैं। गली मोहल्ले में सड़कों पर पानी भर गया। भोपाल में अब तक कुल 27.72 इंच बारिश हो चुकी है । वहीं शहर में बीते 24 घंटे में 3.5 इंच बारिश दर्ज की गई है। इस भारी बारिश के कारण शहर के सारे डैम लगभग भर चुके हैं स्थिति यह है कि डैम से पानी ओवरफ्लो होकर बहना शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए कलियासोत और भदभदा डैम के सभी गेटों को खोल दिया गया है। वहीं शहर से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोलार डैम को भी 2 साल बाद खोला गया है।

लगातार हो रही बारिश के कारण बड़े तालाब में भी पानी का लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है। बड़े तालाब का फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है। भदभदा डैम के गेट खुलने के बाद से बड़े तालाब का वाटर लेवल भी बढ़ गया। यहां भी पानी ओवरफ्लो होकर कई बार सड़कों पर भी आने लगा है।

कोलार डैम के खुले गेट,सैलानी उठा रहे नजारों का लुफ्त

बीते रविवार को कोलार डैम के चार गेट खोल दिए गए। तेज बारिश के चलते कोलार डैम 1495 फीट तक खोला गया है। डैम के गेट खुलने के बाद से यहां के नजारों का लुफ्त उठाने आसपास से लोग भी पहुंचने लगे हैं। हजारों सैलानी डैम के 4 गेटों से बहता पानी देखकर काफी रोमांचित दिखाई दे रहे हैं। हालांकि गेट खोलने के चलते आसपास के रहवासीयों को अलर्ट भी किया गया है।

भारी बारिश के चलते पानी का लेवल बढ़ने के कारण कलियासोत डैम के भी 13 गेट खोले गए हैं। इसके आसपास के इलाकों में रह रहे लोगों को अलर्ट भी जारी किया गया। कलियासोत डैम में अब तक 1653 फीट पानी भर चुका है जबकि इसकी टैंक लेवल क्षमता 1659 फीट है। हालांकि बारिश बंद होने के बाद 10 गेटों को बंद कर दिया गया है।

Story Loader