23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News: अब भोपाल में होगी दिल्ली जैसी भव्य परेड, शामिल होंगे रक्षा मंत्री, एयर शो रहेगा आकर्षण

MP News: 15 जनवरी 2027 को यहां सेना दिवस के अवसर पर भव्य परेड और कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव और सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने सीएम हाउस में की बैठक।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Mar 23, 2026

Bhopal to Host Grand Parade Modeled After Delhi Republic day parade MP News

Bhopal to Host Grand Parade Modeled After Delhi Republic day parade (फोटो- MPInfo)

MP News: अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के समान पैमाने और भव्यता वाली परेड की मेजबानी करने के लिए तैयार है। एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी के बीच सीएम हाउस में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। 15 जनवरी 2027 को भोपाल में सेना दिवस के अवसर पर भव्य परेड और कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम को लेकर सीएम ने दी जानकरी

सीएम मोहन यादव ने इस आयोजन को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय सेना ने हर परिस्थिति में साहस और पराक्रम का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि भोपाल में सेना दिवस पर होने वाले इन कार्यक्रमों में शामिल होने का अनुभव, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले कार्यक्रमों के समान होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाले इस आयोजन के लिए राज्य सरकार, भारतीय सेना को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। इससे एमपीवासियों को भी सेना का शौर्य और भव्य परेड देखने का मौका मिलेगा।

परेड में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शौर्य संध्या, सेना के हथियारों संसाधनों और उपकरणों पर केंद्रित प्रदर्शनी तथा सैन्य अभ्यास का प्रदर्शन भी होगा। सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। यह आयोजन भारतीय सेना की समृद्ध वीरता और सैन्य परंपरा के प्रदर्शन, सैन्य परेड से जन-जन को जोड़ने, सेना और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं पारस्परिक विश्वास की भावना विकसित करने और युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

एमपी स्थापना दिवस से होगी शुरुआत

बैठक में बताया गया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 1 नवंबर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस से होगी। स्थापना दिवस पर मेरी माटी अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों से मिट्टी लाकर भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में संकल्प वृक्ष लगाया जाएगा। सेना दिवस 15 जनवरी की परेड के लिए 9,11 और 13 जनवरी को अभ्यास होगा। इसी प्रकार 15 जनवरी की शौर्य संध्या के लिए 11 और 13 जनवरी को अभ्यास का क्रम रखा गया है।

7 जनवरी से शरू होंगे इवेंट, देखे लिस्ट

सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन 7 से 12 जनवरी तक होगा। भोपाल के बड़े तालाब में 11 और 12 जनवरी को सैन्य अभ्यास होगा। सेना की परेड के लिए अटल पथ, एयरोसिटी रोड, भेल कालीबाड़ी मार्ग और भेल लिंक रोड प्रस्तावित किए गए हैं। शौर्य संध्या का आयोजन टी.टी. नगर स्टेडियम में और सैन्य प्रदर्शनी जम्बूरी मैदान में लगाई जाएगी। बड़े तालाब पर वॉटर स्पोर्ट्स, एयर शो और सैन्य अभ्यास गतिविधियां होंगी। प्रारंभिक कार्यक्रम के रूप में प्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर 2026 को होने वाले 'मेरी माटी अभियान' के अंतर्गत हॉट एयर बैलून गतिविधि, मोटर साइकिल रैली, दौड़ तथा अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।