16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

bhopal wether पश्चिमी विक्षोभ का असर: दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर

भोपाल में मौसम धीरे-धीरे गर्मी की ओर बढ़ रहा है। यहां रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रहा, जबकि रात में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया

2 min read
Google source verification
bhopal_wether.jpg

भोपाल. रविवार को पूर्वी यूपी खासकर लखनऊ-कानपुर जैसे जिलों में बारिश के बावजूद राजधानी भोपाल में मौसम धीरे-धीरे गर्मी की ओर बढ़ रहा है। यहां रविवार को दिन का अधिकतम तापमान ३०.९ डिग्री रहा, जबकि रात में न्यूनतम तापमान १५.६ डिग्री दर्ज किया गया। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। इस वजह सेफिलहाल उत्तरी सर्द हवाएं नहीं आ रही हैं। हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी हो गया है। शहर के न्यूनतम तापमान में एक दिन में ही चार डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने पर दो दिन बाद उत्तरी सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है।
पांच साल पहले की स्थिति
आमतौर पर फरवरी का पहला सप्ताह सर्द होता है, लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ा हैं। रात में भी सर्दी कम हो गयी है। पिछले पांच सालों बाद फरवरी के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान इतना अधिक है। इसके पहले 2019 में भी ऐसा था, जब सप्ताह के आखिरी में तापमान 15 डिग्री से अधिक पहुंच गए थे।
तापमान में बढ़ोतरी, सर्दी से राहत
शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई थी, जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री था।
दिन में धुंध, सुबह आंशिक बादल
नहीं आ रहीं उत्तरी हवाएं
एक्सपर्ट व्यू
एसएन साहू
मौसम विज्ञानी
इस समय हवा का रूख दक्षिण पूर्वी हो गया है, जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सुबह आंशिक बादल भी थे। इस समय पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है, इसके कारण उत्तरी हवा नहीं आ रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दो दिनों बाद जब यह सिस्टम आगे बढ़ जाएगा, उसके बाद उत्तरी हवाओं का आना शुरू होगा, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। फिलहाल दो दिन मामूली उतार चढ़़ाव जारी रहेगा।

फरवरी के पहले हफ्ते कैसे रहा मौसम
7 फरवरी 2023 13
3 फरवरी 2022 14.8
4 फरवरी 2021 14.2
7 फरवरी 2020 12.1
7 फरवरी 2019 16.4