25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में आईटी की बड़ी रेड, जंगल से 52 किलो सोना जब्त

Bhopal IT Raid : गुरूवार देर रात मेंडोरी के जंगल में आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त रेड में 52 किलो सोना जब्त किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 20 Dec 2024, 12:52 PM IST

bhopal it raid

Bhopal IT Raid : राजधानी भोपाल में आयकर विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुरूवार देर रात मेंडोरी के जंगल में आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त रेड में 52 किलो सोना जब्त किया गया। इसकी कीमत 40 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है। ये सोना एक कार से बरामद किया गया है।

ये भी पढें -भोपाल डबल मर्डर केस, ASI ने निर्भया जैसी की दरिंदगी, पत्नी-साली के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार

बता दें कि गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात आयकर विभाग के अधिकारी लगभग 100 पुलिसकर्मियों के साथ छापेमार कार्रवाई की। रेड के दौरान 30 गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया और कार के साथ सोना जब्त किया गया। इतना सारा सोना किसका है अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारीयों को आशंका है कि इस सोने के तार उन कारोबारियों से जुड़ें है, जिनके यहां आईटी ने दबिश दी थी।

ये भी पढें - यूनिक सिटी के रूप में विकसित होगा भोपाल, 20 दिन में बनेगी कार्य योजना

प्रदेश में आईटी की कार्रवाई

बता दें कि बीते दिनों भोपाल-इंदौर के कई इलाकों में आयकर विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। कई कारोबारियों के घरों से लाखों-करोड़ों की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। आईटी के अधिकारीयों को शक है कि इस छापेमारी से सोने का कनेक्शन हो सकता है।