28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : 10 साल बाद बड़ा बदलाव, अब 1 साल का होगा बीएड, जान लें शर्ते

One Year B.Ed Course : शिक्षक बनने की लालसा रखने वालों के लिए खुशखबर है। 10 साल बाद बीएड कोर्स में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। बीएड अब एक साल में पूरा होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 18 Jan 2025, 9:06 AM IST

One Year B.Ed Course

One Year B.Ed Course

One Year B.Ed Course : शिक्षक बनने की लालसा रखने वालों के लिए खुशखबर है। 10 साल बाद बीएड कोर्स में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। बीएड अब एक साल में पूरा होगा। चार वर्षीय ग्रेजुएशन करने वाले इसे कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें - इलाज के नाम पर क्रूरता, अंधविश्वास में मासूम को 24 बार दागा, दर्दनाक मौत

एनसीटीई ने नए नियमों को मंजूरी दी है। 2014 में एक साल का बीएड बंद हुआ। दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने दो वर्षीय स्पेशल बीएड कोर्स पहले ही बंद हो चुका। अब दो वर्षीय बीएड बंद करने की योजना है। एनसीटीई ने 2024 से दो साल के बीएड कोर्स(One Year B.Ed Course) की मान्यता देनी बंद कर दी है। 2030 तक समाप्त करने की संभावना है।

कौन कर सकेगा कोर्स

राष्ट्रीयशिक्षा नीति में ग्रेजुएशन में 4 साल का बीएड कोर्स(One Year B.Ed Course) शुरू किया है। पर 4 साल के ग्रेजुएशन या पीजी डिग्री वाले एक साल के बीएड कोर्स के पात्र होंगे। 4 साल के इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में छात्र अपनी पसंद के विषय में बीएड करते हैं। अब इसमें आइटीईपी योगा एजुकेशन, फिजिकल, संस्कृत, परफॉर्मिंग आर्ट एजुकेशन जैसी स्ट्रीम्स जुड़ेंगी।

ये भी पढ़ें - MP Weather News: ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, इन जिलों में चलेगी शीतलहर, जानें तापमान का हाल

आइटीईपी 4 साल का डुअल इंटीग्रेटेड ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स है। यह डिग्री बीए-बीएड, बीकॉम-बीएड, बीएससी-बीएड में दी जाती है।