2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कम मार्जिन से जीत-हार वाली सीटों पर फोकस, बनेगा नया रिपोर्ट कार्ड

नए सिरे से तैयार होगा विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 2 May 2018, 6:56 AM IST

bjp

bjp

भोपाल. भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में मंगलवार को तय किया गया कि पार्टी का पहला फोकस कम मार्जिन से जीती या हारी हुई सीटों पर होगा। इसमें २००० से कम अंतर से जीती और इतने ही अंतर से हारी गई सीटों को शामिल किया गया है। चुनाव प्रबंधन समिति की अगली बैठक में इन सीटों का रोड मैप बनाकर ही चर्चा की जाएगी।

बैठक में पार्टी ने तय किया कि एससी, एसटी, ओबीसी और किसान पर संगठन-सरकार का फोकस है। आने वाले दिनों में इन वर्गों को लेकर कार्यक्रम भी होने वाले हैं। इनको इस तरह से संचालित करना है कि चुनाव में इसका लाभ मिल सके। बैठक में यह भी तय किया गया कि अब सभी विधायकों का आखरी रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाना चाहिए, जिसके आधार पर टिकट बांटे जाएंगे। इसके लिए नए सिरे से सभी विधायकों के काम-काज और उनकी जमीनी स्थिति का सर्वे किया जाएगा।

- शाह के दौरे पर रहा फोकस
चुनाव प्रबंधन समिति की कमान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सौंपे जाने के बाद यह पहली बैठक थी। बैठक में तोमर के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, संगठन महामंत्री सुहास भगत, समिति के तीनों सह संयोजक नरोत्तम मिश्रा, फग्गन ङ्क्षसह कुलस्ते और लालङ्क्षसह आर्य के साथ समिति सदस्यों में प्रभात झा, नंदकुमार सिंह चौहान, माया सिंह , राजेंद्र शुक्ला, भूपेंद्र ङ्क्षसह और प्रहलाद पटेल मौजूद रहे। कैलाश विजयवर्गीय और थावरचंद गेहलोत बैठक में उपस्थित नहीं थे। बैठक में अमित शाह के दौरे की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही विकास यात्राओं और चलो पंचायत अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने पर विचार किया गया।

बैठक में टीवी पर देखा कमलनाथ का शो
प्रदेश भाजपा कार्यालय के जिस वीआइपी वेटिंग रूम में बैठक हुई। वहां टीवी सेट लगा हुआ था। सूत्रों के मुताबिक बैठक के बीच में कुछ देर न्यूज चैनल्स पर कमलनाथ का रोड शो भी देखा गया।

शाह के दौरे के बाद बदले जाएंगे मंत्रियों के प्रभार वाले जिले
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के चार मई के दौरे के बाद शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों के प्रभार वाले जिले बदले जाएंगे। यह कोशिश की जाएगी कि मंत्रियों को उनके गृह जिले के पास का जिला दिया जाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मंत्रियों की बैठक में यह बात कही। साथ ही मंत्रिमंडल फेरबदल के भी संकेत दिए। आनन-फानन में बुलाई गई इस बैठक की सूचना मंत्रियों को सोमवार आधी रात के बाद दी गई थी। मंत्री गोपाल भार्गव, गौरीशंकर बिसेन और यशोधरा राजे सिंधिया भाजपा विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के बाद अपने क्षेत्र के लिए रवाना हो गए थे। वे बैठक में शामिल नहीं हो पाए। वहीं, कुसुम मेहदेले और हर्ष सिंह अस्वस्थता के कारण नहीं पहुंचे।

हर विधानसभा क्षेत्र में गुजारें रात
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने बैठक में मंत्रियों को निर्देश दिए कि अपने प्रभार के जिले की हर विधानसभा सीट पर कम से कम एक रात गुजारें। वहां विकास यात्रा में शामिल हों और भूमिपूजन, शिलान्यास व लोकार्पण के कार्यक्रम करें। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अगले एक महीने में सभी मंत्रियों को प्रभार के जिले की सभी विधानसभा सीटों पर रात गुजारने का काम पूरा करना है। उन्होंने कहा कि वहां के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करें और कोई नाराजगी है तो उसे खत्म करें। सीएम ने शाह के दौरे के दौरान सभी मंत्रियों को पूरी तरह अपडेट रहने की नसीहत भी दी है।