भोपाल. भाजपा प्रदेश के सभी 65000 बूथों से मठ, मंदिर, आश्रम, देवस्थल सहित अन्य धर्मस्थलों का डाटा जुटा रही है। पार्टी ने अपनी सभी बूथ कमेटियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां के ऐसे सभी स्थानों का डाटा तैयार करें। इसके लिए बूथ कमेटियों को समर्थक फॉर्म भी भेजा जा रहा है, जिसमें संबंधित धर्मस्थल के प्रमुख, मंदिर के पुजारी या वहां निवास करने वाले संत-महंतों का पता और फोन नंबर भरा जाएगा।