Kamal Nath मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ एक बार फिर चर्चा में हैं। दो दिन पहले पुलिस पर दिए उनके एक बयान पर विवाद छिड़ गया है। छिंदवाड़ा के हर्रई में टीआई को चेतावनी देते हुए कमलनाथ ने कहा कि कान खोलकर सुन लें, कितने दिन आपकी वर्दी रहेगी?