8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री का बयानः त्योहार पर की जाती हैं साजिशें, देश में फैलाया जा रहा ‘सांस्कृतिक आतंकवाद’

vishwas sarang statement- होली पर पानी बचाने का संदेश देने वाले देश में फैला रहे हैं 'सांस्कृतिक आतंकवाद'

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 17, 2022

vishwas.png

भोपाल। मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (vishwas sarang statement) के बयान पर शुक्रवार को सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने होली (holi) पर पानी बचाने के संदेशों पर आपत्ति करते हुए इस संदेश को सांस्कृतिक आतंकवाद बताया है। यह युवाओं को संस्कृति से दूर करने की साजिश कर रहे हैं। सारंग के बयान के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने प्रेस कांफ्रेंस कर शुक्रवार को होली पर पानी बचाने वाले संदेशों को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि संदेश फैलाने से हमारे युवाओं को हिन्दू-त्योहारों से दूर करने का षडयंत्र किया जा रहा है। सारंग ने कहा कि पानी सालभर बचाना चाहिए। एकेले होली पर पानी बचाने से कुछ नहीं होगा। यह संकल्प सालभर के लिए होना चाहिए। सारंग ने ऐसे संदेश देने वालों से सवाल किया कि अपनी गाड़ी को साफ करने के लिए वे कितना गैलन पानी बर्बाद करते हैं। सारंग ने कहा कि सिर्फ होली के मौके पर ही पानी बचाने के मैसेज देकर काम नहीं चलेगा। विश्वास सारंग ने सवाल भी उठाए कि हमारे तीज-त्योहारों पर ही इस तरह के संदेश क्यों सामने आते हैं। पर्यावरण के बहाने कुछ लोग हमारे त्योहारों पर हमला करते हैं। संदेश देने वाले सांस्कृतिक आतंकवाद फैला रहे हैं।

कांग्रेस ने किया पलटवार

इधर, कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट‌्वीट कर जवाबी हमला किया है। कांग्रेस नेता ने लिखा है कि विश्वास सारंग उटपटांग बयान देकर प्रदेश की छवि खराब कर रहे हैं। देशभर में कई मीडिया संस्थान, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावणविद और बुद्धिजीवी वर्ग इस तरह की अपील करते हैं, अब ये सब सांस्कृतिक आतंकवाद की श्रेणी में?